Monday, September, 14,2026

बुजुर्ग दंपती को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 6 लाख रु.

जयपुर: बुजुर्ग दंपती को सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 6 लाख रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को पुलिस और एटीएस अधिकारी बताकर दंपती पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया। जेल भेजने, घर से उठवाने और प्रॉपर्टी सीज करने की धमकी देकर वीडियो कॉल के जरिए निगरानी में रखा। इसके बाद बैंक खाते में आए बड़े अमाउंट के ट्रांजेक्शन का चार्ज आरबीआई में जमा कराने के नाम पर 6 लाख 3 हजार 300 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। रकम लेने के बाद भी आरोपियों ने दोबारा रुपए जमा कराने के लिए दबाव बनाया।

इस संबंध में वीटी रोड निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग ने मानसरोवर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित और उनकी पत्नी शिक्षा विभाग से रिटायर्ड हैं। वीडियो कॉल पर 4 सितंबर को करीब दो-तीन घंटे तक बैंक खातों और प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी पूछी गई। 6 सितंबर को फिर संपर्क कर बताया कि खाते में बड़ा अमाउंट ट्रांसफर हुआ है और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों से जुड़े एक आरोपी ने पूछताछ में उनका नाम लिया है। आरोपियों ने ट्रांजेक्शन का चार्जी आरबीआई में जमा कराने के नाम पर एक बैंक खाता नंबर दिया और 6. लाख 3 हजार 300 रुपए भेजने को कहा।

पुलिस इंस्पेक्टर बनकर किया कॉल

पीड़ित ने बताया कि 2 सितंबर को सुनीता शर्मा नाम की महिला ने कॉल किया। खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि उनके मोबाइल नंबर के खिलाफ एटीएस में शिकायत दर्ज है। राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर कमिश्नरेट लालकोठी आने को कहा। तबीयत खराब होने की बात बताने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ लिया। इसके बाद एक व्यक्ति ने खुद को एटीएस का सीनियर ऑफिसर प्रेम कुमार गौतम बताकर धमकी दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery