Thursday, January, 29,2026

एशिया-प्रशांत 3 आर फोरम जयपुर घोषणा के साथ संपन्न

जयपुर: एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वें क्षेत्रीय आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम का बुधवार को सदस्य देशों द्वारा सर्वसम्मति से 'जयपुर घोषणा' को अपनाए जाने के साथ समापन हो गया। राष्ट्रीय नीतियों, परिस्थितियों और क्षमताओं के अनुसार देशों को सांकेतिक रणनीति सुझाने के लिए एक मार्गदर्शन दस्तावेज तैयार किया गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े अपने समापन भाषण में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बुधवार को अपनाया गया जयपुर घोषणापत्र इस साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मुझे खुशी है कि यह दशकीय घोषणापत्र 'जयपुर' के नाम के साथ जुड़ा होगा और भले ही यह बाध्यकारी नहीं है, लेकिन यह हमारे देश और एशिया प्रशांत के सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों को एक चक्रीय संक्रमण की ओर ले जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' के हमारे सिद्धांत के आधार पर, भारत चक्रीयता के लिए शहरों के गठबंधन (सी-3) के गठन में अग्रणी भूमिका निभाएगा और सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों को इस गठबंधन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए 12वां क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम एक ऐतिहासिक क्षण रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery