Monday, July, 27,2026

नम आंखों के साथ शहीदों को दी सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

जयपुर/दौसा: प्रदेश में शुक्रवार को दो शहीदों का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद हुए जयपुर जिले के मार्कोस कमांडो (नेवी) महेंद्र सिंह शेखावत (34) को उनकी मासूम बेटियों ने अंतिम विदाई दी। जिले के रेनवाल के जूनसिया गांव में 9 साल की बेटी हर्षिता ने शहीद महेंद्र सिंह को मुखाग्नि दी। वहीं, 5 साल की छोटी बेटी युगांतिका ने पिता की पार्थिव देह को प्रणाम करते हुए सैल्यूट दिया।

पिता के अंतिम दर्शन पर उसने कहा कि मैं भी बड़ी होकर अधिकारी बनूंगी। वहीं, बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में प्रैक्टिस के दौरान ब्लास्ट में शहीद हुए गनर जितेंद्र सिंह (38) का शुक्रवार को दौसा में अंतिम संस्कार किया गया। दौसा में पैतृक गांव गाजीपुर में जवान जितेंद्र सिंह को उनके 14 साल के बेटे दीपू ने मुखाग्नि दी। इससे पहले जवान के अंतिम दर्शन करते समय उनकी पत्नी रेखा बिलख पड़ीं।

बता दें कि बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में बुधवार को प्रैक्टिस के दौरान ब्लास्ट हो गया था। इसमें दौसा में महवा के गाजीपुर गांव के गनर जितेंद्र सिंह शहीद हो गए थे। महवा से गाजीपुर गांव तक सैन्य वाहन में शहीद की 8 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। लोगों ने फूल बरसाकर शहीद जितेंद्र अमर रहे और भारत माता के नारे लगाए। शहीद की पत्नी रेखा ने पति के शव को सैल्यूट कर श्रद्धांजलि दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery