Monday, July, 27,2026

उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान

पाली: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से शनिवार को रोटरी क्लब में पाली गौरव सम्मान-2026 के चौथे सीजन का आयोजन किया गया, जिसमे राजनीति, प्रशासन और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रहे। इस अवसर पर पाली सांसद पीपी चौधरी, स्वायत्त शासन एवं आवासन (यूडीएच) मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, पाली जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. रवींद्र गोस्वामी, पुलिस 2 अधीक्षक मोनिका सेन (आईपीएस), विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत एवं शोभा चौहान, भाजपा पाली जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, पाली जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष प्रताप सिंह बिठिया तथा पाली एसडीएम विमलेंद्र सिंह राणावत सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने अतिथियों का फलदार पौधे भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने डॉ. जगदीश चंद्र के विजन 'खबर ही जीवन है' के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही व्यापक स्तर पर पौधारोपण के लिए प्रेरित करते हुए फर्स्ट इंडिया की सामाजिक पहलों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उद्योग, कृषि और पर्यटन के क्षेत्र में पाली की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं तथा आगामी दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) जिले के आर्थिक विकास को नई गति देगा। मुख्य अतिथि मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में फर्स्ट इंडिया न्यूज की इस पहल की सराहना की। उन्होंने भ्रामक सूचनाओं के दौर में तथ्यपरक और विश्वसनीय पत्रकारिता के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन श्वेता मिश्रा अवस्थी ने किया, जबकि अंत में महिपाल सिंह राजपुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery