Monday, July, 27,2026

प्रवासी राजस्थानियों से सतत संवाद रखें नए चैप्टर्स जल्द हों शुरू: भजनलाल शर्मा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस विश्वभर में बसे राजस्थानियों और उनकी मातृभूमि के बीच संबंधों को और मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रवासी राजस्थानियों से चैप्टर्स के माध्यम से सतत संवाद चनाए रखें तथा उनकी सुविधा के अनुसार नए चैप्टर्स का शोध संचालन तय किया जाए।

मुख्यमंत्री ने रविवार को 10 दिसंबर को प्रस्तावित दूसरे प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक को अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टरों के माध्यम से भी प्रवासी राजस्थानियों से निरंतर समन्वय रखा जाए ताकि उनका प्रदेश से जुड़ाव और मजबूत हो सके। सीएम भजनलाल शर्मा ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम से पहले विभिन्न शहरों में प्रभावी रोड शो आयोजित किए जाएं, ताकि अधिकाधिक प्रवासी राजस्थानियों की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि आयोजन में ऊर्जा एवं अक्षय ऊर्जा, पर्यटन एवं हॉस्पिटेलिटी, शहरी विकास, औद्योगिक विकास, खनन, पेट्रोकेमिकल सहित विभिन्न क्षेत्रों पर सेक्टोरल सत्र आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने शेखावाटी क्षेत्र के प्रवासी राजस्थानियों के लिए विशेष कार्यक्रम शेखावाटी में हो आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने क्षेत्र की 660 से अधिक ऐतिहासिक हवेलियों का चिह्नीकरण किया है, जिससे पर्यटन को चढ़ावा मिलेगा और प्रवासी अपनी सांस्कृतिक विरासत से और अधिक जुड़ सकेंगे। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित उद्योग एवं वाणिज्य, नगरीय विकास एवं आवासन, वित्त, राजस्व, कृषि, स्वायत्त शासन, ऊनों, पर्यटन और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मन की बात से जनभागीदारी को मिली नई ताकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के सांगानेर में आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण को सुना। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' आमजन को सकारात्मक सोच, राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। यह मंच देश के दूर-दराज क्षेत्रों में समाज, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अनसुने नायकों को राष्ट्रीय पहचान दिला रहा है।

सांगानेर कैंप कार्यालय में आमजन से किया संवाद

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सांगानेर कैंप कार्यालय में आमजन से संवाद करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने यमुना जल समझौता, जयपुर मेट्रो फेज-2, प्रदेश की बिजली उपलब्धता, सड़क निर्माण में प्रथम स्थान तथा 1.78 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाने और बिना पेपर लीक पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, विधायक गोपीचंद मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery