Tuesday, July, 14,2026

परकोटे की हवेलियां बनीं 'टिक-टिक' करते 'टाइम बम'

जयपुर: परकोटे को संकरी गलियों में खड़ी सैकड़ों जर्जर हवेलियां अब सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर नहीं, बल्कि हजारों लोगों की जिंदगी पर मंडराता खतरा बन चुकी हैं। हर साल बारिश से पहले नगर निगम नोटिस जारी करता है। सर्वे कराता है और खतरनाक भवनों की सूची बनाता है, लेकिन कार्रवाई कागजों से आगे नहीं बढ़ती। नतीजा यह होता है कि हर मानसून के साथ किसी न किसी हादसे की खबर सामने आती है।

हाल ही में सुभाष चौक क्षेत्र के लखाण का घेर में एक जर्जर हवेली का छज्य गिरने से महिला की मौत ने फिर से निगम की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आया और 100 से अधिक किराएदारों को बाहर निकाला गया, लेकिन सवाल यह है कि क्या कार्रवाई केवल हादसों के बाद ही होगी?

नोटिस दिए, लेकिन नहीं टला खतरा

हेरिटेज नगर निगम ने पूर्व में सैकड़ों जर्जर भवनों को चिह्नित कर मालिकों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन अधिकांश मामलों में नोटिस देने के बाद आगे की कार्रवाई नहीं हुई। परिणामस्वरूप ये भवन आज भी 'टाइम बम' बने हुए हैं।

मजबूरी में मौत के साए में जिंदगी

कम किराए के कारण मजदूर, गरीब और बाहर से आए परिवार इन जर्जर हवेलियों में रहने को मजबूर हैं। कई भवनों में एक-दो परिवार ही बचे हैं, जिनके लिए मरम्मत का खर्च उठाना संभव नहीं है। ऐसे में खतरे के बावजूद वहीं रहना उनकी मजबूरी बन गया है।

संयुक्त परिवार टूटे, हवेलियां भी टूटीं

कभी बड़े संयुक्त परिवारों की पहचान रही हवेलियां अब खाली और खंडहर होती जा रही हैं। कई जगह पांच भाइयों के परिवार में केवल एक सदस्य ही रह गया है। आर्थिक अभाव के कारण वह न तो हवेली की मरम्मत करा पा रहा है और ना ही उसे छोड़ पा रहा है।

बारिश से पहले फिर वही डर

मानसून आने वाला है और परकोटे में स्थित सैकड़ों जर्जर हवेलियां फिर खतरे की घंटी बजा रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते खाली कराने, पुनर्वास और मरम्मत की ठोस योजना नहीं बनाई गई तो आने वाले दिनों में और बड़े हादसे हो सकते हैं।

सात चौक की हवेली बनी 'खामोश खतरा'

परकोटे के नाटाणियों के रास्ते में स्थित जयपुर बसने के समय की एक ऐतिहासिक हवेली आज खामोश खतरे में बदल चुकी है। करीब एक बीघा क्षेत्र में फैली सात चौक वाली यह विशाल हवेली वर्षों से जर्जर हालत में खड़ी है और कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। हवेली के मालिक विपिन नाटानी ने बताया कि यह हवेली उनके पूर्वजों ने उस दौर में बनवाई थी, जब जयपुर शहर बस रहा था। उस समय उनके दादाजी सहित पांच भाइयों का संयुक्त परिवार यहां रहता था और हवेली आबाद रहती थी। समय के साथ परिवार बिखर गया और अब यहां केवल एक-दो किराएदार ही रह रहे हैं। नाटानी का कहना है कि हवेली की जर्जर स्थिति को देखते हुए नगर निगम और पुलिस प्रशासन को कई बार ज्ञापन देकर इसे गिराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery