Thursday, August, 27,2026

गोपालपुरा में JDA का डंडा... कोचिंग पर 'टू-लेट' का फंडा

जयपुर: अवैध और नियम विरुद्ध संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ जेडीए की कार्रवाई अब असर दिखाने लगी है। गोपालपुरा बाईपास स्थित सूर्य नगर में कार्रवाई के बाद कई कोचिंग संस्थानों के बाहर 'टू-लेट' के बोर्ड नजर आने लगे हैं। कार्रवाई की आशंका के बीच कुछ संचालक सेंटर खाली करने और नए ठिकाने तलाशने में जुट गए हैं। खास बात यह है कि एक ओर गोपालपुरा में सीलिंग का शिकंजा कस रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ कोचिंग संस्थान प्रताप नगर की ओर रुख कर रहे हैं। जेडीए के अनुसार गोपालपुरा बाईपास क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों और भवनों के नियमों की पालना नहीं करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पहले ही नोटिस जारी किए गए थे। पालना नहीं होने पर जेडीए एक्ट के तहत सीलिंग की कार्रवाई की गई। अब कार्रवाई के बाद संस्थानों के बाहर लगे 'टू-लेट' बोर्ड इस अभियान के असर की कहानी बयां कर रहे हैं। का जेडीए अधिकारियों कहना है कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों के मुताबिक अवैध निर्माण और नियम विरुद्ध व्यावसायिक संचालन के खिलाफ अभियान सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना में चलाया जा रहा है।

30 पर कार्रवाई, तीन दर्जन को नोटिस

जेडीए की ओर से अब तक करीब 30 कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि तीन दर्जन संस्थानों को नोटिस दिए गए हैं। नोटिस के बावजूद नियमों की पालना नहीं करने वाले संस्थानों पर सीलिंग समेत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इससे कोचिंग संचालकों में हड़कंप है और कई संस्थान अब अपने संचालन की वैधता और भवन संबंधी अनुमतियों को लेकर दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

प्रताप नगर कोचिंग हब की ओर रुख

दूसरी ओर प्रताप नगर कोचिंग हब को कोचिंग संस्थानों के लिए बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां बड़ी संख्या में संस्थानों के संचालन की क्षमता बताई गई है। शुरुआत में यहां कम संस्थान सक्रिय थे, लेकिन गोपालपुरा और अन्य क्षेत्रों में जेडीए की कार्रवाई के बाद प्रताप नगर की ओर कोचिंग संस्थानों का रुख बढ़ने की चर्चा है।

एक तरफ सीलिंग, दूसरी तरफ शिफ्टिंग

गोपालपुरा में जेडीए की कार्रवाई का सबसे बड़ा असर यह है कि जिन जगहों पर कुछ समय पहले तक कोचिंग संस्थानों की भीड़ और विद्यार्थियों की आवाजाही दिखाई देती थी, वहां अब 'टू-लेट' के बोर्ड दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ कुछ संस्थानों के प्रताप नगर की ओर रुख करने की चर्चा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery