Sunday, June, 21,2026

अवैध संबंधों के शक में की थी मासूम की हत्या

जयपुर: हरमाड़ा थाना इलाके में तीन दिन पहले 5 वर्षीय मासूम की हत्या करने वाली महिला ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसे मृतक बच्ची की मां और उसके पति के बीच अवैध संबंध होने का शक था। अंधेरा होने पर वह बच्ची के शव को सुनसान जगह पर फेंकने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही पकड़ी गई। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि बच्ची दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही घर के बाहर निकली, गुड़िया उसे लालच देकर अपने घर ले गई। इसके बाद उसने पहले बच्ची का गला दबाया और फिर उसके कपड़े उतारकर उसे कंबल में लपेटकर बेड में छिपा दिया। बेड में दबाने तक बच्ची की सांसें चल रही थीं, लेकिन बाद में दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

आरोपी बाद में शव को पड़ोस के खाली प्लॉट में फेंकने वाली थी। गिरफ्तार गुड़िया (30) मूल रूप से भरतपुर की रहने वाली है, जो अपने पति अफरोज उर्फ फिरोज के साथ बैनाड़ रोड स्थित श्याम वाटिका में रह रही थी। गुड़िया के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र 4 और 6 वर्ष बताई जा रही है। शुरुआत में कॉलोनी के लोगों ने पानी की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने की जानकारी दी थी। हालांकि, पुलिस पूछताछ में गुड़िया ने बताया कि उसे बच्ची की मां और उसके पति के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी कारण वह उससे रंजिश रखती थी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery