Tuesday, May, 05,2026

पीएम मोदी नेतृत्व में साकार हो रहे सपनेः भजनलाल

जयपुर: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जोरदार जश्न मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्रिमंडल के सदस्य, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने 'संदेश', मिष्टी दोई और रसगुल्लों के साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत का उत्सव मनाया। सीएम भजनलाल ने इस जीत को पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है और वर्षों से देखे गए सपने अब साकार हो रहे हैं। बंगाल में अब 'डबल इंजन' की सरकार बनेगी, जिससे विकास को गति मिलेगी। सीएम ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि एक देश में दो निशान और दो विधान नहीं चलेंगे।

कार्यकर्ताओं को सलाम

भजनलाल शर्मा ने बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष को याद करते हुए कहा कि कई कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने इस जीत को कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिणाम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल में लंबे समय से तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार का माहौल था, जिससे आम जनता परेशान थी। अब भाजपा सरकार बनने से सुशासन और विकास का नया दौर शुरू होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery