Friday, October, 23,2026

रफ्तार का रोमांच, सुरक्षा का संदेश और ऑटोमोबाइल का महाकुंभ...

जयपुर: रफ्तार का रोमांच, नई गाड़ियों की चमक, मुपाचाइक्स को दमदार दुनिया, विटेन कारो का साही अंदाज और सड़क सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश जयपुर में शुक्रवार से ऑटोमोबाइल और मनोरंजन का अनूठा मंगम देखने को मिलेगा। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के सहयोग से आयोजित 'FADA Presents सच वेधड़क ऑटो एक्सपो 2026' का भव्य उद्घाटन उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जयपुर की दिग्गज हस्तियों महापौर सुनील कोठारी, सीएम पी. श्रीनिवास, डीजीपी राजीव शर्मा, आईएएम रवि जैन, आईएएस पुरुषोत्तम शमों, आईएएम प्रतीक बुडकर, आईएएस अरविंद पोमवाल, रेन पावर इंशा लिमिटेड के चेयरमैन कमाल माता एवं अन्य अतिथियों के साथ करेंगे। एंटरटेनमेंट पैराडक्षन्न (EP), जयपुर के ईस्ट लॉग में 23 से 25 अक्टूबर तक चालने वाला या एक्सपो ऑटोमोवाइल प्रेमियों, वाहन खरीदारों और परिवारों के लिए खास आकर्षण लेकर आया है। प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 12 कने तक चलने वाले इस आयोजन में 50 से अधिक स्टॉल्स पर ऑटोमोबाइल जगत की नई पेशकशों से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

नई गाड़ियां, ऑन-द-स्पॉट ड्राइविंग लाइसेंस और शानदार ऑफर्स

एकरपी में विभित्र ऑटोमोबाइल कंपनियों की नई कारों और दोपहिया वाहनों के लॉन्च के साथ आकर्षक ऑफर्स और विशेष ग्रील्स देखने को मिलेगी। वाहन सारीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह अलग अलग मॉडल्स की खूबियों को करीब से जानने और विकल्पों की तुलना करने का शानदार अक्सर होगा। आयोजन की खास सुविधाओं में मौके पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की बावस्था भी शामिल है। जरूरी दस्तावेज साथ लाने वाले पात्र आवेदक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑन द स्पॉट ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे।

रफ्तार के साथ जिम्मेदारी, ट्रैफिक पुलिस का विशेष स्टॉल

ऑटो एक्सपो में रफ्तार और रोमांच के साथ सड़क सुरक्षा को भी खास महत्व दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से विशेष स्टील लगाई जाएगी, जहां लोगों को यातायात नियमों और सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में जागरूक किया जाएगा। हेलमेट और सीट बेल्ट का महत्व, यातायात संकेतों की जानकारी, सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार और दुर्घटनाओं से बचाव जैसे विषयों पर उपयोगी जानकारी मिलेगी। कर्कशॉप और नुक्कड़ नाटक के माधाम से भी सड़क सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा। एक्सपी का संदेश साफ है रपतार का आनंद जरूर लें, लेकिन सहक पर सुरक्षा और जिम्मेदारी की कभी न भूले।

सुपरबाइक्स का रोमांच और विंटेज कारों का शाही अंदाज
जयपुर सुपर बाइकर्स क्लब के सदस्य अपनी दमदार बाइक्स के साथ ऑटो एक्सपो में रोमांच कर लहकर लगाएंगे। सुपरबाइक्स की रफ्तार, शानदार मशीनों का दम और बाइकर्स का खास अंदाज बाइक प्रेमियों की आकर्षित करेगा। दूसरी ओर, निटिज कारों का प्रदर्शन ऑटोमोबाइल इतिहास और क्लासिक गाड़ियों के शौकीनों की एक अलग दुनिया में ले जाएगा। इन शानदार कारों को करीब से देखने और इनके साथ यादगार तस्वीर खिंचवाने का अवसर भी मिलेगा। आधुनिक गाड़ियों की चमक और पुराने दौर की शाही शान का यह मेल एक्सपों के आकर्षण को और बढ़ाएगा।
 

'किस्मत की चाबी' खोलेगी आकर्षक इनामों का रास्ता

एक्सपों में रोमांध को और बढ़ाएगा खास आकर्षण किस्मत की चाबी'। यहां प्रतिभागियों को अपनी किस्मत आजमाने और आकर्षक पुरस्कल जीतने का मौका मिलेगा। एलईडी टीवी से लेकर इलेक्ट्रिक स्कूटर तक के पुरस्कार इस गतिविधि को खास बनाएंगे। यानी गाड़ियों को देखने, ऑफर्स जानने और मनोरंजन का आनंद लेने के साथ इनाम जीतने का रोमांच भी आपका इंतजार कर रहा है।

रेज पाकर इंफ्रा लिमिटेड के चेयरमैन कमल मेहता

एक्सपों में स्वाद के शौकीनों के लिए भी खास इंतजाम किए गए है। यहां का फूड कोर्ट देसी चटखारे से लेकर इटालियन जायकों तक कर बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करेगा। छोले-भटूरे, ठिक्की खोले, फालूदा और कुल्फी जैसे लोकप्रिय व्यंजनों का आनंद लेने के साथ इटालियन काउंटर पर अलग-अलग स्वाद चखने का मौका मिलेगा। ऐसे में परिवार और दोस्ती के साथ घूमने, खाने-पीने और मनोरंजन के लिए यह आयोजन एक शानदार डेस्टिनेशन बनेगा। 23 से 25 अक्टूबर तक चलने वाले इस ऑटो एक्सपो में नई गाड़ियों के लॉन्च विशेष ऑफर्स सुपरबाइक शो, विंटेज कारों, 'किस्मत की चाबी', सड़क सुरक्षा जागरुकता और लजीज खानपान का संगम देखने को मिलेगा। प्रवेश टिकट मात्र 25 रुपए का है, जिसे SB 011 एप के माध्यम वी डाउनलोड किया जा सकता है। अवगुरवासियों के लिए यह मौका है ऑटोमोबाइल की दुनिया से जुड़ने, रफ्तार और रोमांच का अनुभव लेने, सड़क सुरक्षा के गुर सीखने और परिवार के साथ यादगार पल बिताने का।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery