Monday, August, 10,2026

'वंदे मातरम्' को कानून से बाहर क्यों रखाः नड्डा

जयपुर: तेज बारिश के बीच रविवार को गुलाबी नगरी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक निकली 'हर घर तिरंगा' यात्रा में हजारों भाजपा कार्यकर्ता और आमजन हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़े। बारिश तेज होती गई, लेकिन देशभक्ति का जोश कम नहीं हुआ। भारत माता के जयकारों और राष्ट्रभक्ति के नारों से शहर गूंजता रहा। यात्रा में महिलाएं, स्कूली छात्र और पुलिसकर्मी भी शामिल हुए। कई जगह शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। अल्बर्ट हॉल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं, संप्रभुता, एकता और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश के वीरों ने तिरंगे के लिए अपना जीवन तक न्योछावर किया।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ 'हर घर तिरंगा' अभियान अब जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने देशवासियों से तिरंगे की गरिमा बनाए रखने और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने का आह्वान किया। नड्डा ने 'वंदे मातरम्' को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों और राजनीतिक दलों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान और संविधान
के सम्मान को कानून के दायरे में रखा गया, लेकिन लंबे  समय तक राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' को इससे अलग रखा गया। उन्होंने सवाल किया कि इसे भूल माना जाए या तुष्टिकरण की राजनीति, देश को इस पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर्स अमेंडमेंट एक्ट, 2026' के जरिए राष्ट्रगीत को भी राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से जुड़े कानूनी प्रावधानों में शामिल किया गया है।

CM भजनलाल बोले... राजस्थान से भी जुड़ा है तिरंगे का रिश्ता

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल घर की छत पर लहराने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर भारतीय के दिल में भी होना चाहिए। तिरंगा देश के स्वाभिमान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ 'हर घर तिरंगा' अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। भजनलाल शर्मा ने कहा कि तिरंगे का राजस्थान से पुराना और गहरा संबंध है। देश में पहली बार 15 अगस्त को फहराया गया तिरंगा राजस्थान में ही तैयार हुआ था। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए कहा कि उस समय विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर 'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा' गीत गाते हुए गलियों से गुजरते थे। उन्होंने नई पीढ़ी में राष्ट्रभावना मजबूत करने के लिए तिरंगा यात्रा को महत्वपूर्ण बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery