Monday, August, 03,2026

हर घर फहरेगा तिरंगा... 9 दिन चलेंगे देशभक्ति के कार्यक्रम

जयपुर: स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर जयपुर जिले में 9 से 17 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान-2026 पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इस अभियान को जनभागीदारी का व्यापक उत्सव बनाने की तैयारी कर ली है।
अभियान के तहत तिरंगा रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, जन-जागरूकता अभियान और राष्ट्रभक्ति से जुड़े अनेक आयोजन होंगे। वहीं, 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाकर देश के विभाजन की पीड़ा और उससे जुड़े संघर्ष व बलिदानों को याद किया जाएगा। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना है। अभियान के सफल संचालन के लिए नगर निगम, नगर परिषद, नगरपालिकाएं, जिला परिषद, शिक्षा, कॉलेज शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्थानीय निकाय और पंचायत विभाग सहित विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी गतिविधियों की जानकारी www.harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिलेवासियों से विशेष अपील

जिला कलेक्टर संदेश नायक ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं, 'सेल्फी विद तिरंगा' अभियान से जुड़ें और राष्ट्रभक्ति के इस महाअभियान को जनभागीदारी का ऐतिहासिक उत्सव बनाएं।

तिथि-वार होंगे विविध आयोजन

9 अगस्त को तिरंगा रैली, जन-जागरूकता अभियान और शपथ कार्यक्रम होंगे। 10 अगस्त को घर-घर तिरंगा वितरण कर लोगों को ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 11 अगस्त को विद्यालयों में निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 12 अगस्त को बाइक और साइकिल तिरंगा रैलियों के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जाएगा। 13 अगस्त को सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा सजावट अभियान चलेगा।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 को

विद्यालयों, महाविद्यालयों और विभिन्न संस्थानों में संगोष्ठियां एवं विशेष कार्यक्रम होंगे। विभाजन की त्रासदी झेलने वाले लोगों के संघर्ष, साहस और बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को इतिहास से परिचित कराया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम

15 अगस्त को सभी सार्वजनिक भवनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 16 अगस्त को प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान किया जाएगा, जबकि 17 अगस्त को अभियान का समापन होगा। सहभागियों का अभिनंदन किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery