Friday, June, 27,2025

अमन और दुआओं के साथ हाजियों की वतन वापसी शुरू

जयपुर: हज-2025 की पाक यात्रा पूरी कर मंगलवार को पहली फ्लाइट से 164 हज यात्री जयपुर लौटे। इनमें अलवर, भरतपुर, अजमेर और ब्यावर जैसे जिलों के महिला-पुरुष शामिल रहे। जयपुर एयरपोर्ट पर जैसे ही यात्रियों ने कदम रखा, वहां मौजूद परिजन उन्हें फूल-मालाओं से लादकर गले मिले और खुशी के आंसुओं से स्वागत किया। राजस्थान स्टेट हज कमेटी की ओर से हाजियों का गुलाब के फूल और पांच लीटर आब-ए-जमजम देकर इस्तकबाल किया गया। इस फ्लाइट में जयपुर की सबसे कम उम्र की हजयात्री 13 वर्षीय आइशा और सबसे वरिष्ठ हाजी अलवर के 71 वर्षीय नूर भी शामिल थे।

हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी अबू सुफियान चौहान ने बताया कि इस वर्ष राज्य से कुल 3398 हज यात्री रवाना हुए थे। इनमें से 2708 जयपुर, 319 मुंबई, 122 अहमदाबाद और 262 दिल्ली एयरपोर्ट से गए थे। एयरपोर्ट पर सुबह आठ बजे तक यात्रियों के स्वागत के लिए परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही यात्री बाहर निकले, पुष्पवर्षा और गले मिलकर स्वागत किया गया। चेहरों पर राहत और संतोष की झलक थी। हाजियों ने भी देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery