Friday, October, 02,2026

गुलाबो पद्मश्री महोत्सव में साकार हुई राजस्थान की लोक विरासत

जयपुर: राजस्थान की लोक कला, संगीत और संस्कृति की जीवंत छटा गुरुवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में देखने को मिली। गुलाबो सपेरा नृत्य एवं संगीत संस्थान की ओर से आयोजित 'गुलाबो पद्मश्री महोत्सव-2026' के तहत 'लोक कला रत्न सम्मान सीजन-3' में प्रदेश की लोक परंपराओं का रंगारंग संगम हुआ। आयोजन गणगौर टेलीविजन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 68 लोक कलाकारों को 'लोक कला रत्न सम्मान' प्रदान किया गया। वहीं, सात विशिष्ट कलाकारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनमें पद्मभूषण पंडित विश्व मोहन भट्ट, पद्मश्री उस्ताद अनवर खान मंगनियार, डॉ. निर्मला सेवानी, हवा सिंह नाथ, टीटी रॉबिन, लालचंद और गोपाल सिंह राठौड़ शामिल रहे।

मुख्य अतिथि सांसद मंजू शर्मा, विशिष्ट अतिथि सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा, विधायक गोपाल शर्मा और विधायक बालमुकुंद आचार्य सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा ने कहा कि राजस्थान की लोक कला, लोक गीत, लोक संगीत और लोक नृत्य हमारी सांस्कृतिक आत्मा हैं। इन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। 'गणगौर' चैनल इसी दिशा में राजस्थानी भाषा, कला और संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। गुलाबो सपेरा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य लोक कलाकारों को मंच, पहचान और सम्मान देना तथा लोक कलाओं के संरक्षण और नई पीढ़ी तक पारंपरिक संस्कृति को पहुंचाना है। कार्यक्रम में गुलाबो ने
कालबेलिया नृत्य प्रस्तुत किया। फ्रांस से आए टीटी रॉबिन व डीनू बंजारा की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं।

सम्मान...

पद्मभूषण विश्व मोहन भट्ट को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित करते हुए पवन अरोड़ा, मंजू शर्मा, गोपाल शर्मा, सलिल भट्ट, गुलाबो, तृप्ति पांडे और पुनीता सिंह।

गुलाबो केवल एक बेहतरीन कलाकार ही नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण और सामाजिक बदलाव की जीवंत मिसाल हैं। उन्होंने अपनी कला, आत्मविश्वास और जिजीविषा के बल पर देश-दुनिया में पहचान बनाई और सपेरा व नाथ समुदाय की हजारों बेटियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। गुलाबो ने जिस विजन के साथ यह आयोजन किया और उसे जिस शानदार तरीके से साकार किया, वह सराहनीय है। ऐसे आयोजनों और कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए हम पूरी तरह उनके साथ हैं। - पवन अरोड़ा, सीएमडी सच बेधड़क मीडिया ग्रुप

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery