Tuesday, November, 17,2026

कांग्रेस नेताओं के पीछे लगी पुलिसः डोटासरा

जयपुर: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पंचायत चुनाव के बाद भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने सरकार पर कानून-व्यवस्था संभालने के बजाय पुलिस का इस्तेमाल सत्ता बचाने और कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने में करने का आरोप लगाया। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में गैंगस्टर खुलेआम हत्याएं कर रहे हैं, व्यापारियों से फिरौती वसूली जा रही है, लेकिन पुलिस कांग्रेस पार्षदों और नेताओं के पीछे लगी है। पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस भाजपा के कुशासन, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने सचिवालय की कार्य प्रणाली पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सचिवालय में श्मशान जैसा सत्राटा पसरा है। अफसर या तो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं या आरोप लगने के डर से काम नहीं कर रहे।

बेटे-बहू के लिए मस्जिद भी जाएंगे, कलमा भी पढ़ेंगे

भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा कि भाजपा नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है। बाहर सनातनी होने और मुसलमानों को टिकट नहीं देने की बात करते हैं, लेकिन अपने बेटे-बहू के चुनाव की बात आती है तो मस्जिद भी जाएंगे, कलमा भी पढ़ेंगे और ईद पर गले भी मिलेंगे।

भाजपा नेताओं को मोदी पर आत्मकथा लिखने की चुनौती

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर भाजपा की टिप्पणी के जवाब में डोटासरा ने कहा कि भाजपा नेताओं में दम है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मकथा लिखकर दिखाएं। उन्होंने एपस्टीन फाइल्स और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों का जिक्र करते हुए भाजपा को चुनौती दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery