Wednesday, August, 05,2026

जयपुर में पकड़ा गया अमित शाह का फर्जी ओएसडी

जयपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी ओएसडी बनकर दौसा निवासी युवती से लाखों के गहने ठगने वाले आरोपी को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती को डरा-धमकाकर ब्लैकमेल करते हुए 15 लाख रुपए की मांग की थी। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ठगी गई डायमंड ज्वैलरी और वारदात में इस्तेमाल की गई कार जब्त कर ली है। डीसीपी (ईस्ट) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नीरज कुमार शर्मा (26) मनेमा हिंडौन सिटी करौली का रहने वाला है। आरोपी ने फेसबुक पर दीपक शर्मा नाम से फर्जी आईडी बनाकर खुद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ओएसडी बताया और एक ज्वैलर युवती से दोस्ती कर ली। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले भी आरएएस और आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी कर चुका है। जयपुर के बजाज नगर, अशोक नगर और सीकर के लक्ष्मणगढ़ थानों में उस पर कई केस दर्ज हैं।

युवती को धमकाकर डायमंड ज्वैलरी छीनी

शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को बताया कि वह ज्वैलरी बिजनेस करती है। जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, तभी आरोपी ने उसे जवाहर सर्किल मिलने बुलाया। वहां आरोपी ने जबरन उसका डायमंड नेकलेस और ब्रेसलेट ले लिया। विरोध करने पर धमकाया कि वह अमित शाह का ओएसडी है। उसके कई रिश्तेदार पुलिस में हैं और किसी से शिकायत की तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery