Saturday, August, 08,2026

विकसित भारत के निर्माण में संतों के विचार सबसे बडी ताकतः भजनलाल

जयपुर: निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच भाजपा ने सामाजिक समरसता को अपने व्यापक जनसंपर्क अभियान का आधार बनाया है। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर बुधवार को जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, अभियान के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सैनी और संत-महात्माओं की मौजूदगी में 25 पवित्र रज कलश रथों को रवाना किया। ये रथ प्रदेश के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों, 200 विधानसभा क्षेत्रों, 1138 मंडलों और गांव-ढाणियों तक पहुंचकर संत रविदास के संदेश का प्रचार करेंगे। भाजपा ने इस अभियान को सात महीने तक चलाने का रोडमैप तैयार किया है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, कैलाश मेघवाल, मिथिलेश गौतम, विधायक अनिता भदेल, प्रदेश मंत्री सीताराम पोसवाल, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल सहित पदाधिकारी, संत-महात्मा और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज के भारत को समझें युवाः सीएम

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और कमजोर सीमाओं जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी कार्रवाई हुई है। देश की सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत बनी है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे 2014 से पहले और आज के भारत के बीच का अंतर समझें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संत परंपरा ने हमेशा समाज को दिशा देने का कार्य किया है। गुरु रविदास ने समानता, भाईचारे, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश देकर समाज को एक सूत्र में पिरोया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संतों और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से गुरु रविदास की जन्म स्थली से लाई गई पावन रज के कलश प्रदेशभर में पहुंचेंगे और नई पीढ़ी को उनके जीवन व विचारों से जोड़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जहां-जहां रज कलश रथ पहुंचे, वहां सामाजिक समरसता का संदेश हर व्यक्ति तक पहुंचे।

भाजपा संतों की विरासत को आगे बढ़ा रही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि गुरु रविदास ने सदियों पहले समाज को समानता, समरसता और कर्म प्रधान जीवन का संदेश दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने देश की सांस्कृतिक विरासत और महापुरुषों के योगदान को भुलाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि बचपन में विद्यालयों में गुरु रविदास के दोहे पढ़ाए जाते थे, जिनसे सेवा, समर्पण और भक्ति की प्रेरणा मिलती थी।

चुनाव नहीं, विचारधारा का अभियान

अभियान के राष्ट्रीय संयोजक लाल सिंह आर्य ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि यह अभियान किसी चुनावी मजबूरी का परिणाम नहीं, बल्कि श्रद्धा, संत परंपरा और विचारधारा से जुड़ा कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अभी विधानसभा चुनाव नहीं हैं और न ही महाराष्ट्र तथा हरियाणा में चुनाव हैं, इसलिए इसे चुनाव से जोड़ना गलत है। 29 जुलाई से शुरू हुआ यह अभियान 20 फरवरी तक पांच चरणों में चलेगा।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक दिन रुकेगा रथ

अभियान के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सैनी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्थ एक दिन प्रवास करेगा। इस दौरान संत सम्मान, सामाजिक संवाद, छात्र संपर्क और समरसता

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery