Thursday, April, 17,2025

2050 तक 2 ट्रिलियन डॉलर का बाजार बनेगा: मंत्री यादव

जयपुर: केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जयपुर में आयोजित भारत और प्रशांत क्षेत्र के 12वें क्षेत्रीय आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सर्कुलर अर्थव्यवस्था औद्योगिक क्रांति के बाद व्यापार में सबसे बड़े परिवर्तनों में से एक होगी और उत्पादन एवं उपभोग के पारंपरिक मॉडल 'टेक, मेक, वेस्ट' में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। उन्होंने बताया कि 2050 तक भारत की सर्कुलर अर्थव्यवस्था 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का बाजार और 10 मिलियन नौकरियां उत्पन्न कर सकती है।

यह केवल अपशिष्ट प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़े बदलाव लाने वाला मॉडल

भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत 2026 में विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी के लिए उम्मीदवार है। यह फोरम हर साल आयोजित होता है और 2025 में इसका आयोजन ब्राजील के साओ पाउलो में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सर्कुलर इकोनॉमी को भारत के विकास का अहम हिस्सा बताया है। मंत्री ने कहा कि यह केवल अपशिष्ट प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि उद्योग और व्यापार में बड़े बदलाव लाने वाला मॉडल है।

सीएसआईआर और शहरी कार्य मंत्रालय के बीच समझौता

शहरी कचरा प्रबंधन को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मजबूत करने के लिए सीएसआईआर और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के बीच एक एमओयू किया गया। इस साझेदारी के तहत अनुसंधान-संचालित समाधान और नई तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा।

हर वर्ष 45 लाख मीट्रिक टन अपशिष्ट का पुनर्चक्रण

सरकार ने प्लास्टिक, ई-वेस्ट, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट सहित 10 अपशिष्ट श्रेणियों के लिए सर्कुलर इकोनॉमी एक्शन प्लान को अंतिम रूप दिया है। मंत्री ने बताया कि भारत में 350 से अधिक रीसाइक्लिंग यूनिट्स कार्यरत हैं, जो हर वर्ष 45 लाख मीट्रिक टन अपशिष्ट का पुनर्चक्रण कर रही हैं। सरकार ने 2022 में कुछ श्रेणियों के एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया था।

अपशिष्ट प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी को दिया बढ़ावा

फोरम के दौरान, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कथीकला और राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने संयुक्त रूप से एक सत्र की अध्यक्षता की। इस दौरान अपशिष्ट प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी को मजबूत करने के उद्देश्य से कई प्रमुख रिपोर्ट और समझौते किए गए। साथ ही, एसबीएम वेस्ट टू वेल्थ पीएमएस पोर्टल का शुभारंभकिया गया, जो स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकसित एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है।

CM शर्मा की केंद्रीय मंत्री यादव से मुलाकात

सीएमआर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण, वन विकास कार्यक्रमों और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए राज्य स्तरीय रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री ने केंद्र सरकार से सहयोग बढ़ाने का आश्वासन दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery