Tuesday, August, 12,2025

यमुना जल परियोजना पर तेजी से बढ़े कदम

जयपुर:  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के बीच मंगलवार को फोन पर हुई वार्ता में भिवाड़ी क्षेत्र में जल निकासी की जटिल समस्या के स्थायी समाधान और यमुना जल लाने की महत्वाकांक्षी योजना की प्रगति पर गहन चर्चा हुई। दोनों मुख्यमंत्रियों ने भिवाड़ी में वर्षा जल के प्राकृतिक बहाव और औद्योगिक अपशिष्ट जल के प्रबंधन को लेकर सहमति जताई, जिससे क्षेत्र में हर वर्ष बारिश के समय उत्पन्न होने वाली जल भराव की स्थिति से निजात मिल सके।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने बताया कि भिवाड़ी की भौगोलिक स्थिति के कारण वर्षा जल का प्रवाह हरियाणा की ओर होता है, जिससे मानसून में जल निकासी की समस्या गंभीर हो जाती है। इसी को लेकर दोनों राज्यों के बीच सहमति बनी है कि इस दिशा में निर्विवाद समाधान के लिए संयुक्त प्रयास किए जाएंगे।

अपशिष्ट के शोधन की व्यवस्था लागू

राजस्थान सरकार ने भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के अपशिष्ट जल के पूर्ण शोधन की व्यवस्था लागू कर दी है और इसकी पालना की जा रही है। इसके अतिरिक्त, बीडा (भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी) द्वारा डीपीआर तैयार की जा रही है ताकि शोधित जल का सही उपयोग किया जा सके। औद्योगिक अपशिष्ट जल और वर्षा जल के आपसी मिश्रण को रोकने के लिए जल संसाधन विभाग और बीडा मिलकर संयुक्त अध्ययन कर रहे हैं। जल संग्रहण की दिशा में भी पहल करते हुए जल संसाधन विभाग ने ऐसे 5 बांधों की पहचान की है जिनमें जलग्रहण क्षेत्र नहीं है, लेकिन उन्हें जल भंडारण के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है। इन बांधों की कुल संग्रहण क्षमता लगभग 250 एमसीएफटी होगी।

अलाइनमेंट सर्वे इस माह से

दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच बातचीत के दौरान यमुना जल योजना को लेकर भी सकारात्मक प्रगति दर्ज की गई। हथनीकुंड बैराज से राजस्थान को यमुना जल उपलब्ध कराने की योजना के तहत दोनों राज्यों द्वारा इस माह पाइपलाइन के लिए वास्तविक जमीनी अलाइनमेंट सर्वे शुरू किया जाएगा। साथ ही, संयुक्त डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट के चयन की प्रक्रिया तेज की गई है और इस माह के अंत तक कार्यदिश जारी किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी छह माह में डीपीआर तैयार कर ठोस कार्य योजना बनाई जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery