Friday, March, 27,2026

विदेशों में फंसे राजस्थानियों के लिए सरकार सक्रिय

जयपुर: मध्यपूर्व एशिया क्षेत्र में मौजूदा परिस्थितियों के बीच राज्य सरकार और राजस्थान फाउंडेशन ने प्रवासी राजस्थानियों की मदद के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान फाउंडेशन के 26 चैप्टर्स तथा देश-विदेश के 60 प्रवासी राजस्थानी संगठनों और समन्वयकों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में रियाद, कुवैत, बहरीन और दुबई सहित कई देशों में राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर्स ने प्रवासी राजस्थानियों को सुरक्षित आवास, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी वतन वापसी में भी सराहनीय सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार और राजस्थान फाउंडेशन आगे भी मध्यपूर्व के देशों में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों की हरसंभव सहायता के लिए तत्पर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान फाउंडेशन वह अब के चैप्टर्स के विस्तार और प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने का जो निर्णय लिया गया था, सफलतापूर्वक साकार हो रहा है। वर्तमान में 26 चैप्टर्स प्रवासी राजस्थानियों को अपनी मिट्टी से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और 14 नए चैप्टर्स के गठन की प्रक्रिया भी जारी है, जिससे इस नेटवर्क को और मजबूती मिलेगी।

यूथ और महिला विंग गठन की अपील

मुख्यमंत्री ने बताया कि न्यूयॉर्क, लंदन, सिंगापुर, दिल्ली, बेंगलुरु और गुवाहाटी में संचालित चेष्टर्स द्वारा महिला विंग शुरू करने की पहल अनुकरणीय है। उन्होंने अन्य चैप्टर्स को भी इससे प्रेरणा लेकर यूथ और महिला विंग का गठन करने का आह्वान किया। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में दुबई, रियाद, सऊदी अरब सहित विभिन्न देशों के चैप्टर्स के अध्यक्षों ने फाउंडेशन की ओर से प्रवासी राजस्थानियों को दी जा रही मदद की विस्तृत जानकारी साझा की। राज्य सरकार और राजस्थान फाउंडेशन की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए सभी चैप्टर्स ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव सहित मुख्यमंत्री कार्यालय, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा राजस्थान फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery