Wednesday, October, 21,2026

मुख्यमंत्री निवास में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को अष्टमी एवं महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राज राजेश्वरी  मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजा- अर्चना की। उन्होंने जगत जननी मां जगदम्बा की आराधना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के स्वरूप कन्याओं का पूजन एवं वंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां साक्षात शक्ति और स्नेह का पावन स्वरूप हैं। उनके खिलखिलाते चेहरे हर आंगन को खुशियों से महका देते हैं। प्रदेश की हर बेटी सशक्त, स्वावलंबी और सुरक्षित बने, यही राज्य सरकार का संकल्प मुख्यमंत्री ने है। इस अवसर पर आदिशक्ति मां भवानी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने मां भवानी से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery