Friday, November, 20,2026

परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्वः CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में हर मांगलिक और धार्मिक आयोजन के पीछे विशेष उद्देश्य और सामाजिक संदेश होता है। हमारी लोक परंपराएं और संस्कार समाज को जोड़ते हैं। इन्हें संजोकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को जवाहर कला केंद्र में लोकमंथन-2026 की स्वागत समिति की बैठक को बतौर अध्यक्ष संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विवाह में बहन-बेटियों द्वारा देहरी पूजन और अलग-अलग अवसरों पर मांगलिक गीत गाने की परंपरा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ, नए संसद भवन और सेवा तीर्थ जैसे कदमों से देश को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकालने की पहल की है। इसी प्रेरणा से राज्य सरकार ने राजस्थान दिवस चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाना शुरू किया है। माउंट आबू का नाम बदलकर आबूराज किया गया है। वेद विद्यालयों के शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

660 से अधिक हवेलियों का संरक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी की 660 से अधिक ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण के लिए प्रवासी राजस्थानियों का सहयोग लिया जाएगा। इसके लिए 8 दिसंबर को शेखावाटी में हेरिटेज मीट आयोजित होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery