Sunday, August, 16,2026

सीएम आज नव-नियुक्त CLG सदस्यों से करेंगे संवाद

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में प्रदेशभर के नव-नियुक्त कम्युनिटी लायजन ग्रुप (सीएलजी) सदस्यों से संवाद करेंगे। शाम 5 बजे होने वाले राज्यस्तरीय ओरिएंटेशन एवं संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच संवाद, सहयोग एवं विश्वास मजबूत करना है। डीजीपी राजीव शर्मा के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी सदस्यों को उनकी भूमिका, अधिकार, कर्तव्यों, सामाजिक दायित्वों और सरकार की अपेक्षाओं की जानकारी देंगे।

 जयपुर रेंज के सभी नव-नियुक्त सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है, जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के सदस्य उपखंड अधिकारी कार्यालयों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। डीजीपी के निर्देश पर 11 व 12 अगस्त को प्रदेश के सभी थाना क्षेत्रों में सीएलजी सदस्यों के साथ बैठकें हो रही हैं। इनमें सदस्यों को जिम्मेदारियों की जानकारी देने के साथ पूर्व सदस्यों के अनुभव साझा किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द्र और पुलिस-जन सहयोग पर चर्चा होगी। एडीजी कम्युनिटी पुलिसिंग एवं जन अभियोग एस. सेंगाथिर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery