Thursday, September, 24,2026

सीएम भजनलाल ने फूंका पंचायत चुनाव का बिगुल

जयपुर: निकाय चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जैतारण से आगामी पंचायत और जिला परिषद चुनावों का शंखनाद कर दिया। सेवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने और गांव-गांव पहुंचकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा को 300 में से 200 निकायों में बोर्ड बनाने का अवसर दिया है। अब इस सफलता को पंचायत चुनाव में आगे बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आचार संहिता मंगलवार शाम समाप्त हुई और बुधवार सुबह वे जनता के बीच पहुंच गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है और शेष वादे भी पूरे किए जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के विकास को नई गति मिलने की बात कही।

सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर चुनाव के समय जनता को बरगलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक झूठ और लूट की राजनीति करती रही। मुख्यमंत्री ने यमुना जल समझौते को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और तुष्टीकरण व भ्रष्टाचार की राजनीति के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' के जरिए चुनावी खर्च कम करने की दिशा में कदम उठाया है।

चार बड़े जल समझौतों से मिलेगा हर जिले को पानी

मुख्यमंत्री ने राजस्थान की सबसे बड़ी जरूरत पानी को बताते हुए रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौते, नर्मदा परियोजना और किशाऊ बहुद्देश्यीय बांध परियोजना का उल्लेख किया। इन परियोजनाओं से प्रदेश में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और हर जिले तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। जैतारण को भी पानी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। जैतारण के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रामदेवरा पहुंचे, जहां बाबा रामदेव के दर्शन किए और पदयात्रा में शामिल हुए। गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर में लाभार्थियों से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery