Monday, August, 10,2026

50 साल तक तिरंगा नहीं फहराया, अब देशभक्ति की बात कर रहे: जूली

जयपुर: अगस्त क्रांति दिवस पर राजस्थान कांग्रेस सेवादल ने रविवार को जयपुर में 'लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा' निकाली। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुई यात्रा शहीद स्मारक पहुंची। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में निकली यात्रा में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए चले। शहीद स्मारक पर कांग्रेस नेताओं ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जूली ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज ऐसे लोग भी देशभक्ति की बात कर रहे हैं, जिनका स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं रहा। भाजपा और आरएसएस ने 50 साल तक अपने कार्यालयों में तिरंगा नहीं फहराया। जूली ने कहा कि सरकार विधानसभा की बैठकें ज्यादा समय तक चलाए, ताकि स्कूल, अस्पताल, रोजगार, किसानों, नशे, भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य योजनाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सके। यात्रा में हेम सिंह शेखावत, प्रताप सिंह खाचरियावास, रफीक खान, पुष्पेंद्र भारद्वाज, अभिषेक चौधरी, सुनील शर्मा और अर्चना शर्मा सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery