Monday, September, 21,2026

राज्य सरकार पानी, चारे और रोजगार की अभी से करे व्यवस्था: गहलोत

जयपुर: राजस्थान में इस बार कम बारिश के चलते सूखे जैसे हालात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार को संभावित संकट से निपटने के लिए तत्काल तैयारियां शुरू करने की मांग की है। गहलोत ने कहा कि बांधों में पानी घट रहा है, फसलें सूखने लगी हैं और कुओं का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। ऐसे में सरकार को संकट गहराने का इंतजार करने के बजाय अभी से पानी, चारे और ग्रामीण रोजगार की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पूरा एक्शन प्लान तैयार करना चाहिए।

गहलोत ने कहा कि वे अपने अनुभव के आधार पर सरकार को संभावित संकट के प्रति आगाह कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए पानी, चारे और रोजगार की व्यवस्था के लिए समय रहते ठोस कार्ययोजना बनाने की अपील की।

रबी को लेकर किसानों की चिंता

गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो संदेश जारी कर कहा कि गांवों में परिवार इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आने वाले रबी सीजन में फसलों के लिए पानी की व्यवस्था कैसे होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को यह तय करना होगा कि जरूरत पड़ने पर पेयजल कहां से उपलब्ध कराया जाएगा और किन इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। गहलोत ने राज्य सरकार से तत्काल गिरदावरी कराने की मांग की, ताकि फसल खराबे की वास्तविक स्थिति सामने आ सके और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery