Wednesday, October, 21,2026

लोकतंत्र खत्म करना चाहती है BJP: गहलोत

जयपुर: पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जैसलमेर, फलोदी, देचू (लोहावट) और शेरगढ़ क्षेत्र के चामूं में पंचायती राज कार्यकर्ता सम्मेलनों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर नगर निकायों और पंचायतों के परिसीमन में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए जनता से कांग्रेस का साथ देने की अपील की। गहलोत ने कहा कि भाजपा चुनावी व्यवस्था में अपने फायदे के लिए बदलाव कर रही है और विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

गहलोत ने कहा कि वार्डों में मतदाताओं की संख्या में भारी अंतर है। कहीं 250 वोटर हैं तो कहीं 10 हजार, 15 हजार और 20 हजार तक मतदाता हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा के वोटों में महज 0.94 प्रतिशत का अंतर है। जोधपुर और जयपुर में कांग्रेस 14 से 15 हजार वोटों से आगे है।

गहलोत का अकाल पर बयान भ्रामक और तथ्यहीनः चतुर्वेदी

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जैसलमेर में अकाल और सूखे की परिस्थितियों को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने गहलोत के बयान को भ्रामक और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को जनता के सामने सही तथ्य रखने चाहिए, लेकिन वे प्रत्येक संवेदनशील विषय को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का माध्यम बना लेते हैं। चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश में कम वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियां निश्चित रूप से चिंता का विषय हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery