Tuesday, November, 17,2026

'बजट फाइल्स' से सरकार के वादों का हिसाब मांगेंगे गहलोत

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार अपने तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 8 से 25 दिसंबर तक प्रदेशभर में 18 दिन तक कार्यक्रमों और आयोजनों की श्रृंखला चलाने जा रही है। वहीं, दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार के तीन साल के कार्यकाल को लेकर मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। गहलोत अब 'इंतजारशास्त्र' के बाद 'बजट फाइल्स' नाम से नई वीडियो सीरीज शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके जरिए भाजपा सरकार की बजट घोषणाओं और उनके क्रियान्वयन की हकीकत जनता के सामने रखेंगे। यह सीरीज 14 नवंबर से हर शनिवार अशोक गहलोत के सोशल मीडिया हैंडल्स पर जारी होगी। सीरीज का पहला एपिसोड 14 नवंबर को प्रसारित होगा। गहलोत का कहना है कि सरकार को बजट वादों की जवाबदेही तय करनी चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery