Sunday, May, 10,2026

साइबर अपराधों पर अंकुश के लिए डिजिटल साक्ष्य जरूरी: मेघवाल

जयपुर: साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और बदलते अपराध स्वरूप के बीच न्याय व्यवस्था को अधिक सक्षम बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि पुलिस, अभियोजन और न्याय प्रणाली को तकनीकी रूप से मजबूत करना समय की मांग है। जयपुर स्थित बीएम बिड़ला सभागार में लोक अभियोजकों और विशेष लोक अभियोजकों की एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विधि एवं विधिक कार्य विभाग द्वारा नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराधों और दिव्यांगजन अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित किया गया।

मेघवाल ने उद्घाटन सत्र में कहा कि साइबर अपराधों की जांच और अभियोजन में डिजिटल एवं तकनीकी साक्ष्यों का महत्व लगातार बढ़ रहा है। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, महाधिवक्ता, पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कानून के साथ तकनीकी जानकारी जरूरी

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में लोक अभियोजकों के लिए कानून के साथ तकनीक की जानकारी भी बेहद जरूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि लोक अभियोजक न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि लोक अभियोजक "मिनिस्टर ऑफ जस्टिस" की भूमिका निभाते हैं और उनका दायित्व सत्य का अन्वेषण कर पीड़ित को न्याय दिलाना है। वहीं पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।

दंड के बजाय न्याय को प्राथमिकता

विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि देश अब ऐसी न्याय प्रणाली की ओर बढ़ रहा है, जहां दंड के बजाय न्याय को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यशाला के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने विधि एवं विधिक कार्य विभाग के नए लोगो का विमोचन भी किया। साथ ही विभाग की कार्यप्रणाली पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

राहुल गांधी करें आत्मचिंतन

कार्यशाला के बाद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मेघवाल ने कहा कि असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर वोट चोरी के आरोप लगाने का राहुल गांधी को कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि सबसे ज्यादा वोट चोरी की घटनाएं कांग्रेस शासनकाल में हुई थीं। उन्होंने कहा कि संसद में संशोधित मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) पर चर्चा के दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर के चुनाव में हजारों वोट खारिज किए जाने का उदाहरण भी सामने आया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी राहुल गांधी को आत्मचिंतन की सलाह दे चुके हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery