Friday, August, 14,2026

अलवर कलेक्टर के खिलाफ 5 घंटे धरने पर बैठे वन मंत्री

जयपुर: अलवर में बुधवार को वन मंत्री संजय शर्मा के धरने ने प्रशासनिक तंत्र और अफसरशाही की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। वर्ष 2012-13 की सफाई कर्मचारी भर्ती के लंबित नियुक्ति पत्र जारी नहीं होने से नाराज मंत्री सफाई कर्मचारियों के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे और करीब पांच घंटे तक धरने पर बैठे रहे। मंत्री ने साफ कहा कि नियुक्ति पत्र जारी होने तक वह धरना समाप्त नहीं करेंगे। करीब पांच घंटे चले गतिरोध के बाद प्रशासन की ओर से एडीएम योगेश डागुर और नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका पांच नियुक्ति पत्र लेकर धरनास्थल पहुंचे। इसके बाद मंत्री ने सफाई कर्मचारी नेता को नियुक्ति पत्र सौंपे और धरना समाप्त किया।

धरने पर बैठे मंत्री संजय शर्मा का गुस्सा अलवर कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला और निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका पर खुलकर सामने आया। मंत्री ने अधिकारियों से सवाल किया कि आखिर वे चाहते क्या हैं और क्या वे खुद को सरकार से भी बड़ा समझने लगे हैं। कलेक्टर पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्टर की कार्यशैली जनहित के अनुरूप नहीं है और अधिकारी खुद को 'राजा' तथा जनता को 'प्रजा' समझने लगे हैं। मंत्री ने कहा कि अधिकारी काम में गलती करेंगे तो उन्हें फटकार भी सुननी पड़ेगी।

329 अभ्यर्थियों को माना गया था पात्र

मंत्री के मुताबिक डीएलबी के अंतिम पत्र में 329 अभ्यर्थियों को पात्र माना गया है। 2012-13 की भर्ती से जुड़ा मामला लंबे समय से अटका हुआ था। मंत्री ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देश के बावजूद नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब जिला कलेक्टर के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच कर रही है। प्रशासन ने शेष पात्र अभ्यर्थियों को 16 अगस्त तक नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन दिया है। निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि बुधवार को पांच सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देकर प्रक्रिया शुरू की गई है। शेष अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी विवादों में रही हैं शुक्ला

अलवर कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला की कार्यशैली को लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। अजमेर में एसडीएम रहते हुए उनके कार्यकाल को लेकर विवाद सामने आए थे। बाद में अलवर जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर भी उनकी कार्यशैली पर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सवाल उठे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery