Sunday, June, 28,2026

सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व एमडी की संपत्ति आय से 1.97 करोड़ ज्यादा मिली

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जालोर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के तत्कालीन प्रबंध निदेशक (एमडी) कृष्ण कुमार मीणा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की एफआईआर दर्ज की है। एसीबी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले दर्ज भ्रष्टाचार के मामले की जांच के दौरान आय से 1.97 करोड़ रुपए (199.59 प्रतिशत) से अधिक संपत्ति होने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में एक ओर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसीबी के अनुसार वर्ष 2024 में दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में आरोप था कि जालोर जिले में सहायक व्यवस्थापकों के नियमितीकरण के नाम पर प्रत्येक कर्मचारी से 4 से 5 लाख रुपए की रिश्वत ली गई। जांच में आरोप सामने आया कि यह राशि बैंक के संविदाकर्मियों के खातों में जमा कराकर बाद में तत्कालीन एमडी कृष्ण कुमार मीणा के परिवार और रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर कराई गई। एसीबी ने बताया कि जयपुर स्थित आरोपी के फ्लैट की तलाशी के दौरान 109 भूखंडों के पट्टे, 14 खाली आवंटन पत्र और तीन विक्रय पत्र भी मिले है। आशंका है कि ये दस्तावेज बेनामी संपत्ति या अन्य अचल संपत्तियों से जुड़े हो सकते हैं।

जयपुर में संपत्तियों का खुलासा

  • मालवीय नगर, दिल्ली रोड स्थित प्लॉट नंबर 31-ए, जिसकी खरीद पर 84.24 लाख रुपए खर्च किए गए।
  • लालकोठी, टोंक रोड, जयपुर स्थित प्लॉट ई-480, जो पत्नी के नाम पर खरीदा गया।
  • महर्षि गौतम नगर-2 (बीलवा, टोंक रोड) में भूखंड, जिसे वर्ष 1998 में खरीदा गया।
  • पश्चिम विहार, नेशनल हाईवे-8 स्थित प्लॉट डी-701
  • जयपुर स्थित आवास की तलाशी में करीब 63.02 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और 8.06 लाख रुपए का घरेलू सामान मिला।
  • बैंक खातों, वाहनों और अन्य निवेशों सहित जांच में 2.22 करोड़ रुपए से अधिक की परिसंपत्तियां दर्ज की गई।
  • 109 भूखंडों के दस्तावेज भी मिले।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery