Wednesday, March, 25,2026

बैकफुट पर ट्रंप... पांच दिन टाला ईरान पर हमले का प्लान

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने ईरान के उर्जा संयंत्रों पर हमले का प्लान फिलहाल टाल दिया है। अमेरिकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान, यूएस के साथ बातचीत के लिए बेकरार है और जल्द समझौता करना चाहता है। उन्होंने कहा कि 5 दिन या उससे कम समय में यह डील हो सकती है। इसलिए अमेरिका की ओर से ईरान के एनजीं इनफ्रास्ट्रक्चर पर किए जाने वाले हमले 5 दिन के लिए टाल दिए हैं। ट्रंप ने कहा, मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि ईरानी पावर प्लांटों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के खिलाफ सभी सैन्य हमलों को पांच दिनों की अवधि के लिए टाल दिया जाए।

यहा निर्णय जारी बैठकों और चर्चाओं की सफलता पर निर्भर करेगा। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी थी कि अगर 48 घंटे के अंदर ईरान स्ट्रेट ऑफ हीमुंज को नहीं खोलेगा तो अमेरिका-इजरायल, ईरान के पावर प्लांट्स समेत बुनियादी ढांचों को निशाना बनाएंगे। इरान ने पलटवार करते हुए कहा था कि अगर अमेरिका उसके पावर नेटवर्क को निशाना बनाता है, तो यह इजराइल के पावर प्लांटों और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को बिजली सप्लाई करने वाले प्लांटों पर हमला करेगा और होमुंज स्ट्रेट बिल्कुल उप कर देगा।

ईरान ने बातचीत से किया इनकार

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बधेर गलीबाफ ने ट्रंप के बातचीत के दावों को खारिज कर दिया है। ईरान ने कहा कि हमारी धमकी से ट्रंप डरे हुए हैं। अमेरिका के साथ न कोई पहले बातचीत हुई है और ना ही अभी कोई बातचीत हो रही है। ट्रंप केवल ऊर्जा बाजार की स्थिर करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं, क्योंकि कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ईरान ने यह भी कहा है कि होर्मुज रूट खोलने को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति युद्ध से पहले जैसी नहीं की आएगी।

डील नहीं हुई तो बमबारी करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के साथ बातचीत नाकाम रहती है, तो अमेरिका हमले जारी रखेगा। ट्रंप ने दावा किया कि दोनों पक्षों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी है, लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी डील की गारंटी नहीं दी जा सकती। परमाणु मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अमेरिका का मकसद साफ है, मिडिल ईस्ट में शांति और ईरान के पास परमाणु हथियार न हों।

सुप्रीम लीडर से बातचीत नहीं

ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के एक टॉप लेवल के व्यक्ति से बातचीत कर रहा है, ताकि युद्ध को जल्द खत्म किया आ सके। हालांकि उन्होंने साफ किया कि यह बातचीत नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से नहीं हो रही है।

दो और जहाजों ने पार किया होर्मुज

भारतीय झंडे वाले 2 एलपीजी जहाजों (पाइन गैस और जग वसंत) ने युद्ध प्रभावित होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित पार कर लिया है। ये जहाज सोमवार सुबह फारस की खाड़ी से स्वाना हुए थे। इन दो जहाजों में कुल 92,000 टन एलपीजी है, जो देश की लगभग एक दिन की खाना पकाने की गैस के बराबर है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery