Thursday, March, 19,2026

सोशल मीडिया बैन से सुलगा नेपाल 19 की मौत

काठमांडू: नेपाल में सोशल मीडिया पाबंदी और सरकारी भ्रष्टाचार के खिलाफ Gen-Z आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया है। सोमवार को राजधानी काठमांडू सहित पोखरा, चितवन, नेपालगंज और बिराटनगर में हजारों युवा सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति तब बिगड़ी जब Gen-Z. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए और गेट पार कर संसद के भीतर प्रवेश की कोशिश की, जहां उनकी पुलिस से झड़प हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक घायल हुए। बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई। प्रधानमंत्री आवास पर आपातकालीन कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई और गृहमंत्री रमेश लेखक ने नैतिक आधार पर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा सौंप दिया। हालात पर काबू पाने के लिए कई शहरों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया और घायलों के लिए मुफ्त इलाज की घोषणा की गई। सरकार ने भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है, वहीं देशभर में सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। छात्र देर रात तक सड़कों से हटने को तैयार नहीं थे, जिससे तनाव बरकरार है।

नेपाल में क्यों हुआ बवाल...

दरअसल, नेपाल में सरकार द्वारा सोशल मीडिया कंपनियों को एक हफ्ते के भीतर नियमों के तहत रजिस्ट्रेशन कराने का अल्टीमेटम दिया था। डेडलाइन पूरी होने के बाद भी मेटा, गूगल समेत दर्जनभर प्लेटफॉर्म्स ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। इसके बाद ओली सरकार ने कार्रवाई करते हुए इन प्लेटफॉर्म्स को बैन कर दिया। इससे युवा भड़क उठे। इन युवाओं ने पहले शांतिपूर्ण विरोध की बात कही थी, लेकिन प्रदर्शन उग्र हो गया।

PM ओली का सख्त रुख

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया, जिसके कारण यह प्रतिबंध लगाया गया। हम सोशल मीडिया के खिलाफ नहीं हैं। ओली ने कहा कि कानून और संविधान की अवहेलना करने और राष्ट्रीय गरिमा, स्वतंत्रता और संप्रभुता के अनादर को हम स्वीकार नहीं कर सकते।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery