Friday, September, 26,2025

नेपोटिज्म... घोटाले और बढ़ती बेरोजगारी

काठमांडू: नेपाल इन दिनों भयानक राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। हाल ही में सरकार ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम समेत सभी सोशल मीडिया ऐप्स को रजिस्ट्रेशन कराने का आदेश दिया और एक हफ्ते बाद अचानक इन पर बैन लगा दिया। यही फैसला नेपाल में भड़की हिंसा की चिंगारी साबित हुआ। हजारों युवा सड़कों पर उतर आए और संसद भवन समेत कई सरकारी इमारतों पर हमला कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हुए। सोशल मीडिया पर रोक को लेकर शुरू हुआ विरोध देखते ही देखते "जेन जेड मूवमेंट" का रूप ले चुका है। यह आंदोलन सिर्फ सोशल मीडिया की आजादी के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, बेरोजगारी और सरकार की नीतियों के खिलाफ युवाओं के गुस्से की एक बड़ी अभिव्यक्ति बन गया है।

बढ़ती बेरोजगारी और आर्थिक असमानताः नेपाल में बेरोजगारी दर 10.71 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। महंगाई दर 5.2 फीसदी है। आंकड़े बताते हैं कि केवल 20 प्रतिशत लोगों के पास देश की 56 प्रतिशत संपत्ति है, जिनमें अधिकांश राजनेता और बड़े कारोबारी शामिल हैं। यही असमानता युवाओं में असंतोष बढ़ा रही है।

भारत से दूरी और चीन की नजदीकी: जुलाई 2024 में ओली सरकार के आने के बाद नेपाल का झुकाव चीन की तरफ बढ़ गया। भारत के साथ सीमा विवाद को हवा दी गई, जिससे आर्थिक दबाव और कूटनीतिक तनाव बढ़ा। नेपाली नागरिकों को यह नीति भी रास नहीं आई और नाराजगी भड़क गई।

राजशाही की मांगः भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता के बीच नेपाल में फिर से राजशाही बहाल करने की मांग उठ रही है।

भाई-भतीजावाद और नेपो पॉलिटिक्सः नेपाल सरकार पर लगातार नेपोटिज्म के आरोप लगते रहे हैं। नेताओं के परिवारों की आलीशान जीवनशैली और बच्चों के विशेषाधिकार सोशल मीडिया पर उजागर होने लगे थे। इसी बीच 'नेपो बेबी' अभियान भी वायरल हुआ, जिसने युवाओं की नाराजगी को और हवा दी।

भ्रष्टाचार के बड़े घोटालेः पिछले चार सालों में नेपाल सरकार पर कई बड़े घोटालों के आरोप लगे हैं। इनमें तीन बड़े घोटालों ने युवाओं को सबसे ज्यादा आक्रोशित किया। 2021 में 54,600 करोड़ का गिरि बंधु भूमि स्वैप घोटाला। 2023 में 13,600 करोड़ का ओरिएंटल कॉरपोरेटिव घोटाला और 2024 में 69,600 करोड़ कॉरपोरेटिव घोटाला। - इन घोटालों की रकम ने नेपाल की अर्थव्यवस्था को झकझोर दिया और युवाओं के बीच सरकार की साख गिरा दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery