Friday, September, 26,2025

नेपालः हालात सामान्य होने तक देशभर में लगाया कर्फ्यू

काठमांडू /नई दिल्ली: नेपाल में दो दिन की हिंसा के बाद त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बुधवार को फिर से खोल दिया गया और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति दे दी गई। इस बीच, नेपाली सेना ने बुधवार शाम से देशभर में कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है। नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकीं सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने पर चर्चा तेज हो गई है। जेन-जेड आंदोलन की बड़ी बैठक में उनके नाम को समर्थन मिला। कार्की बुधवार को सेना मुख्यालय पहुंचीं। वहीं, प्रदर्शनों का फायदा उठाकर 13,500 से ज्यादा कैदी जेल से भाग निकले। पश्चिमी नेपाल की एक जेल में कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में पुलिस गोलीबारी से पांच नाबालिग कैदियों की मौत हो गई।

ओली का भावनात्मक संदेश

अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पहली बार सामने आए और युवाओं को खुला पत्र लिखकर प्रदर्शन को "गहरी साजिश बताया। उन्होंने दावा किया कि वह शिवपुरी स्थित सैन्य घेरे में सुरक्षित हैं। ओली ने हिंसा में मारे गए युवाओं को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके अपने कोई संतान नहीं है, लेकिन वे हमेशा युवाओं को अपना मानते हैं। उन्होंने शांति बनाए रखने और संवाद का आह्वान किया।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने काठमांडू दूतावास से ली जानकारी

जयपुर। नेपाल हिंसा के बीच सीएम भजनलाल शर्मा ने बुधवार को काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नेपाल में रह रहे राजस्थानियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्थान पुलिस मुख्यालय में विशेष प्रकोष्ठ बनाया गया है और फंसे नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। मदद के लिए 24x7 हेल्पलाइन 0141-2740832, 0141-2741807 और 'व्हाट्सएप' नंबर 9784942702 जारी किए गए हैं।

बयाना MLA फंसीं

बयाना विधायक ऋतु बनावत काठमांडू में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर फंसी हुई हैं। उनके साथ 98 लोगों का दल भी मौजूद है। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने सदन को सूचित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रयास कर रही है कि वे सकुशल लौट आएं। बनावत ने भी राज्य सरकार से तत्काल मदद की मांग की है।

नेपाल विद्रोह पर CJI बोले... हमें अपने संविधान पर गर्व

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने बुधवार को राष्ट्रपति और राज्यपाल की मंजूरी की डेडलाइन तय करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान नेपाल विद्रोह का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने संविधान पर गर्व होना चाहिए, देखिए पड़ोसी देशों में क्या हो रहा है। नेपाल में तो हम देख रहे है। इस पर जस्टिस विक्रम नाथ ने जोड़ते हुए कहा कि हां, बांग्लादेश भी।

मैक्रों सरकार के खिलाफ उबाल

फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के इस्तीफे और बजट में कटौती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। बुधवार को एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतर आए। गृह मंत्री ब्रूनो रेतेयो ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने रेन शहर में एक बस को आग के हवाले कर दिया, जबकि दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने से ट्रेन सेवाएं बाधित हुई। अब तक 200 से ज्यादा उपद्रवी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। स्थिति काबू में रखने के लिए 80 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। इन प्रदर्शनों के पीछे मुख्य वजहों में मैक्रों की नीतियों से जनता में असंतोष, बजट कटौती से बढ़ा आर्थिक दबाव, दो साल में पांच प्रधानमंत्रियों की अदला-बदली से पैदा अस्थिरता और लेफ्ट पार्टियों द्वारा छेड़ा गया 'ब्लॉक एवरीथिंग' आंदोलन शामिल है। विरोध ऐसे समय में हो रहा है जब नए प्रधानमंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू ने कार्यभार संभाला है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery