Thursday, June, 26,2025

हूती मिसाइल ने भेदा इजराइल का एयर डिफेंस सिस्टम

बेन गुरियन: रविवार सुबह यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजराइल के सबसे व्यस्त बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया। इस हमले के कारण दिल्ली से तेल अवीव जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट A1139 को अबू धाबी की ओर डायवर्ट करना पड़ा। विमान उस वक्त जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में था और उसकी लैंडिंग में केवल एक घंटा बाकी था। विमान में लगभग 300 यात्री सवार थे। एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि फ्लाइट की अबू धाबी में सुरक्षित लैंडिंग करवा दी गई है और उसे जल्द ही दिल्ली वापस लाया जाएगा। एयरलाइन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 3 से 6 मई 2025 के बीच की उड़ानों के टिकट वालों को एक बार टिकट बदलने या पूरा पैसा वापस लेने का विकल्प दिया है। इस हमले में एयरपोर्ट परिसर की एक सड़क और एक वाहन को नुकसान पहुंचा है। इजराइली सेना ने स्वीकार किया है कि उनका डिफेंस सिस्टम मिसाइल को रोकने में विफल रहा। घटना में 8 लोग घायल हुए हैं और जांच जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery