Thursday, June, 26,2025

आतंकियों को सजा दिए बिना नहीं छोड़ा जा सकता: शशि थरूर

पनामा सिटी/जोहानिसबर्ग/जकार्ता: दुनिया के अनेक देशों ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन किया है। भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस समय विभिन्न देशों के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवाद से संबंधों के बारे में अवगत करया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका व पनामा समेत कई देशों का दौरा कर रहे हैं। 

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने पनामा सिटी में पनामा की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष डाना कास्टानेडा से मुलाकात की और आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के नई दिल्ली के मजबूत संदेश से अवगत कराया। इस दौरान पनामा ने भारत को आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के लिए अपने समर्थन का आश्वासन दिया। मीडिया रिपोटों के अनुसार थरूर ने कहा कि भारत शांति से जीना चाहता है, लेकिन पाकिस्तान ऐसा नहीं होने देता। उन्होंने साफ किया कि भारत युद्ध नहीं चाहता था, लेकिन आतंकवादियों को सजा दिए बिना नहीं छोड़ा जा सकता। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर इसलिए शुरू किया क्योंकि पाकिस्तान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के अपराधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। यह प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मध्य अमेरिकी देश पहुंचा। थरूर ने बुधवार की सुबह 'एक्स' पर लिखे एक पोस्ट में कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने कास्टानेडा से मुलाकात की, जिनके साथ संसद के वरिष्ठ सदस्य एडविन वगांरा और जूलियो डे ला गार्डिया भी थे। इंडोनेशिया ने भी आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को सभी संभावित मंचों पर अपना समर्थन देने की बुधवार को प्रतिबद्धता जताई।

सऊदी अरब पहुंचा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

सऊदी अरब की यात्रा पर पहुंचे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सदस्य बैजयंत जय पांडा ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल यह संदेश लेकर आया है कि आतंकवाद पर भारत का रुख दृढ़ और अडिग है। मंगलवार को रियाद पहुंचने से पहले प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन और कुवैत का दौरा किया।

दक्षिण अफ्रीका ने किया भारत की नीति का समर्थन

दक्षिण अफ्रीका ने आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की भारत की नीति का समर्थन जताया है। भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जोहानिसबर्ग में 350 से अधिक प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया और पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रायोजक बताया। राकांपा (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में यहां पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के प्रत्येक सदस्य ने पहलगाम हमले के बारे में जानकारी साझा की तथा उन्होंने 'ऑपरेशन सिदूर' का भी ब्यौरा दिया।

पूरा विश्व आतंकवाद के खिलाफ एक स्वर में बोले: इतावली सीनेटर

रोम में इतालवी सीनेटर स्टेफेनिया कैक्सी ने बुधवार को भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कहा कि दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एक स्वर में बोलना चाहिए और उन्होंने वैश्विक खतरे से निपटने के लिए भारत-इटली सहयोग का प्रस्ताव रखा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery