Wednesday, March, 25,2026

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पुलिस हिरासत अवधि चार दिन बढ़ाई

हिसार: हिसार की एक अदालत ने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पुलिस हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को चार दिन के लिए बढ़ा दी। 'ट्रैवल विद जो' नामक यूट्यूब चैनल चलाने वाली 33 वर्षीय मल्होत्रा को जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। वह उन 12 लोगों में शामिल है जिन्हें हाल के दिनों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया है। पुलिस को संदेह है कि ये सभी पाकिस्तान से जुड़े एक सक्रिय जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं। हिसार पुलिस के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हुआ कि मल्होत्रा की किसी सैन्य या रक्षा जानकार तक सीधी पहुंच थी, लेकिन वह कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में जरूर थी। उसके तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और चार बैंक खातों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

वहीं, उत्तर प्रदेश एटीएस ने गुरुवार को दिल्ली के सीलमपुर निवासी मोहम्मद हारून को गिरफ्तार किया है। हारून स्क्रैप कारोबारी है और उस पर पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी मुजम्मल हुसैन के साथ मिलकर वीजा दिलवाने के नाम पर अवैध वसूली और सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है। एटीएस ने उसके पास से दो मोबाइल और 16,900 रुपए नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में हारून ने बताया कि उसकी पाकिस्तान में रिश्तेदारी है और इसी वजह से वह मुजम्मल हुसैन के संपर्क में आया। मामले की जांच जारी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery