Saturday, September, 27,2025

यमुना का पानी दिल्ली की सड़कों तक, उज्जैन के मंदिर डूबे

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यमुना का पानी में घुस आया है। गुरुवार को कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भर गया। मयूर विहार फेज-1 के राहत शिविरों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया। अलीपुर में नेशनल हाईवे-44 का फ्लाईओवर धंस गया। अपराह्न 2 बजे यमुना का जलस्तर 207.445 मीटर दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे बने मंदिर पानी में डूब गए। रतलाम रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर 4 भी जलमग्न हो गया। पंजाब के सभी 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। 1,655 गांवों में 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और 37 लोगों की मौत हो चुकी है।

रोपड़ जिले के नारंगपुर गांव में गुरुद्वारा तपस्तान बीबी मुमताजगढ़ साहिब की दीवार ढह गई। यूपी में पीलीभीत के 25 और मथुरा के छह गांव डूब गए हैं। आगरा में यमुना का पानी ताजमहल तक पहुंच गया। हरियाणा के कई जिले बाढ़ में फंसे हैं, जहां 11 लोगों की मौत हुई है।

बाढ़ग्रस्त इलाकों से 1,150 लोग सुरक्षित निकाले गए

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने राजधानी दिल्ली में बाढ़ प्रभावित इलाकों से नावों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से अब तक लगभग 1,150 लोगों को सुरक्षित निकाला है। यमुना के उफान से प्रभावित यमुना बाजार और मयूर विहार फेज-1 में कई परिवारों को दोहरी मार झेलनी पड़ी। पहले उन्हें अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में जाना पड़ा और फिर शिविरों में पानी भरने पर स्कूलों में शरण लेनी पड़ी। एनडीआरएफ के कमांडेंट अबुजम बिजॉय कुमार सिंह ने बताया कि जलस्तर अब स्थिर है और रात तक घटने की उम्मीद है।

पंजाब-जम्मू सीमा पर 110 Km बाड़ और 90 चौकियां क्षतिग्रस्त

पंजाब और जम्मू के सीमावर्ती इलाकों में आई बाढ़ से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की 110 किलोमीटर लंबी बाड़ क्षतिग्रस्त हो गई है और लगभग 90 बीएसएफ चौकियां जलमग्न हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार पंजाब में 80 किलोमीटर और जम्मू में 30 किलोमीटर बाड़ डूब या झुक गई है। सीमा सुरक्षा बल ने चौकियों और बाड़ को बहाल करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। फिलहाल ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और नौका गश्त से सुरक्षा बनाए रखी जा रही है। पंजाब 1988 के बाद की सबसे भीषण बाढ़ झेल रहा है, जबकि जम्मू में रिकॉर्ड बारिश हुई है।

श्रीनगर में 200 परिवार सुरक्षित निकाले

श्रीनगर पुलिस ने झेलम के जलस्तर बढ़ने से प्रभावित इलाकों में त्वरित प्रतिक्रिया समूह बनाकर अब तक करीब 200 परिवारों को सुरक्षित निकाला है। पुलिस ने एसडीआरएफ और नदी पुलिस के सहयोग से बसंत बाग, पीरजो द्वीप, नूरबाग सफाकदल, टेलबल और हजरतबल समेत कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया। प्रवक्ता ने बताया कि संभावित दरारों को बंद कर हालात बिगड़ने से रोके गए। सभी थानों में आकस्मिक दल तैनात किए गए है और नागरिकों के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery