Saturday, June, 27,2026

ट्रैकिंग के दौरान बाघ मित्र पर बाघिन का हमला

धौलपुर: धौलपुर जिले के सरमथुरा वन क्षेत्र के रीझौनी बनखंड में शुक्रवार सुबह टाइगर ट्रैकिंग के दौरान बाघिन टी-117 के हमले में बाघ मित्र राजवीर मीना घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब राजवीर मीना अपने साथी सोनू मीना के साथ जंगल में लगाए गए कैमरा ट्रैप की नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपी बाधिन ने अचानक हमला कर दिया, जिससे राजवीर मीना के हाथ और पैर पर चोटें आईं। हमले के बाद बाघिन वापस जंगल की ओर चली गई।

क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेंद्र सिंह चौधरी मौके पर पहुंचे और घायल राजवीर मीना को तत्काल सरमथुरा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद धौलपुर रेफर किया गया। चौधरी ने बताया कि राजवीर की स्थिति खतरे से बाहर है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। विभाग की टीम घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery