Wednesday, August, 05,2026

छात्रों पर केस नहीं... 2700 आरोपियों पर FIR बरकरार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्न पत्र लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलनों को लेकर केंद्र सरकार ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय में स्पष्ट किया कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, गंभीर और जघन्य अपराधों में शामिल 2,700 से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस नहीं ली जाएगी। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सरकार अपने वादे पर कायम है। जिन छात्रों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, उनके खिलाफ दर्ज मामलों के समाधान के लिए कानून के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली और अन्य राज्य सरकारें ऐसे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी बंद करने या वापस लेने के लिए स्वतंत्र हैं, बशर्ते उनका संबंध किसी गंभीर या जघन्य अपराध से न हो। अदालत ने कहा कि छोटे-मोटे मामलों और गंभीर आपराधिक मामलों में अंतर किया जाना चाहिए।

पैलेट गन के इस्तेमाल पर भी अदालत सख्त

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि यदि किसी पुलिस अधिकारी ने आवश्यकता से अधिक बल प्रयोग किया है तो उसे बेवजह संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। अदालत ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा पैलेट गन के इस्तेमाल पर भी चिंता जताई और कहा कि इसके उपयोग के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल तय किए जाने की आवश्यकता है। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 18 अगस्त निर्धारित की है।

पीएम पर टिप्पणी नाबालिग पर नहीं होगी कार्रवाई

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाली नाबालिग लड़की के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। नोएडा में शिकायत दर्ज कराने वाली अधिवक्ता ने कहा कि उन्होंने अपना मामला वापस ले लिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने भी लड़की के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया है। पुलिस का कहना है कि जब प्रधानमंत्री ने स्वयं उसे माफ कर दिया है, तो उसके खिलाफ आगे कार्रवाई नहीं की जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery