Tuesday, July, 01,2025

अहमदाबादः 1 घंटे में लगाए 5 लाख पेड़

अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 5 लाख पेड़ सिर्फ एक घंटे में लगा दिए गए। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है। इससे गुजरात विश्व में हरित क्रांति के केंद्र के रूप में उभर कर सामने आया है। इसके साथ ही 3 जुलाई 2025 को अहमदाबाद में 'वैश्विक विजन का अनावरण' कार्यक्रम के तहत सेव अर्थ मिशन को लॉन्च किया जाएगा। ये कार्यक्रम गिफ्ट सिटी क्लब में होगा। इस अभियान में 50 से ज्यादा देश सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह पहल जलवायु परिवर्तन के वैश्विक प्रभाव को देखते हुए की जा रही है। सेव अर्थ मिशन के तहत पूरे विश्व को एक लक्ष्य, एक संकल्प, एक मिशन से जोड़ने का प्रयास होगा। ज्ञात रहे कि भारत में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए बड़ी योजना तैयार की गई है जिसके तहत 2040 तक 30 अरब पेड़ लगाने का लक्ष्य है।

इससे दुनिया को शून्य कार्बन उत्सर्जन की ओर ले जाने की सेव अर्थ मिशन की वैश्विक रणनीति को बल मिलेगा। सेव अर्थ मिशन इंडिया चैप्टर के अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि 2040 तक 30 अरब पेड़ लगाकर धरती को फिर से हरा-भरा बनाएंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में कई वैश्विक घोषणाएं होंगी। इसके साथ ही नई साझेदारियां बनेंगी और हर देश के लिए पौधरोपण के लक्ष्य तय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व का क्षण है। अहमदाबाद वैश्विक जलवायु एकजुटता के प्रतीक के रूप में उभरा है।

सेव अर्थ मिशन वनों की कटाई से लड़ने, पारिस्थितिकी तंत्रों के पुनर्निर्माण और एक टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए जमीनी स्तर पर भागीदारी, अत्याधुनिक तकनीक और वैश्विक सहयोग को जोड़ता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery