Monday, August, 11,2025

भाषा पर विवाद नहीं, प्राथमिक शिक्षा मातृ भाषा में हो: आंबेकर

नई दिल्ली: देश में चल रहे भाषा विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा है कि भारत की सभी भाषाएं राष्ट्र भाषाएं हैं और संघ का मानना है कि प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में होनी चाहिए। ऐसे में भाषा को लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। संघ के प्रांत प्रचारकों की रविवार को समाप्त हुई तीन दिवसीय बैठक के बाद अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में यह बात कही। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में हिंदी को लेकर चल रहे विवाद के बीच आरएसएस के इस बयान को अहम माना जा रहा है। आंबेकर ने कहा कि कहा कि संघ एक सामाजिक संगठन है, जो देश की प्रगति और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करता है। उन्होंने बताया कि प्रांत प्रचारकों की बैठक में तीन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई है, जिसमें मणिपुर की स्थिति का विषय भी था। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पहलगाम हमले बाद आंतकवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिन्दूर पर भी बैठक में विचार रखे।

विजयादशमी से शताब्दी वर्ष का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि वृहद गृह संपर्क अभियान के तहत हर गांव, हर बस्ती के अधिकतम घरों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। शताब्दी वर्ष के सारे कार्यक्रमों का उद्देश्य व्यापक आउटरीच है, भौगोलिक, सामाजिक दृष्टि से समाज के सभी लोगों तक जाना और सभी कार्यों में उनकी सहभागिता हो। यह अभियान एक तरह से सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी होगा। विजयादशमी उत्सव से शताब्दी वर्ष का शुभारंभ होगा।

धर्मांतरण और जनसंख्या वृद्धि पर की चर्चा

सूत्रों के अनुसार तीन दिवसीय वार्षिक बैठक में धर्मातरण और जनसंख्या वृद्धि में आनुपातिक अंतर के कारण उत्पन्न जनसांख्यिकीय असंतुलन सहित विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में जहां संगठनात्मक मामलों और संघ के शताब्दी वर्ष की योजनाओं पर ध्यान दिया गया, वहीं संगठन ने देश के सामने मौजूद विभिन्न आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया। यह बैठक यहां शुक्रवार को शुरू हुई थी और संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा प्रतिनिधियों को संबोधित करने के साथ इसका समापन हुआ। बैठक में कनाडा और अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हाल ही में हुए हमलों के साथ-साथ बांग्लादेश में हिंदुओं एवं अन्य धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के खिलाफ निरंतर हिंसा पर भी चिंता जताई गई।

मणिपुर में कुकी व मैतेई लोगों में बातचीत को बढ़ावा

आंबेकर ने कहा, आरएसएस के स्वयंसेवक मैतेई और कुकी समुदायों तथा सभी लोगों के बीच बातचीत को बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि उनके बीच अच्छा माहौल बने। वे इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मणिपुर में पिछले साल के मुकाबले स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, उनके (प्रतिनिधियों के) अनुभव से कई सकारात्मक बातें सामने आई है। स्थिति को पूरी तरह से सामान्य होने में कुछ और समय लगेगा। लेकिन उनके आरएसएस की बैठक में शामिल हुए प्रतिनिधियों माध्यम से कुछ सकारात्मक खबरें मिली हैं। विपक्ष के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि राज्य में हालात सामान्य नहीं हैं, आंबेकर ने कहा, जब कहीं हालात बिगड़ते हैं, तो एक दिन में नहीं सुधर जाते। लेकिन निश्चित रूप से अगर पिछले वर्षों से तुलना करें, तो कुछ हद तक शांति लौटनी शुरू हुई है। उन्होंने कहा, शांति प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों पक्षों के बीच हो रही बातचीत आगे बढ़ेगी।

हिंदू सम्मेलन और सद्भाव बैठकों का होगा आयोजन

आंबेकर ने बताया कि प्रांत प्रचारक बैठक में शताब्दी वर्ष की योजना को लेकर चर्चा हुई। शताब्दी वर्ष के दौरान समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ग्रामीण क्षेत्रों में मंडल और शहरी क्षेत्रों में बस्ती स्तर पर हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा। वर्तमान में देश में संघ रचना से 58964 मंडल, 44055 बस्तियां है। हिन्दू सम्मेलनों में समाज के उत्सवों, सामाजिक एकता व सद्भाव, पंच परिवर्तन के विषयों पर चर्चा होगी। इसी प्रकार समाज में सद्भाव-समरसता को बढ़ावा देने के लिए 11360 खंडों व नगरों में सामाजिक सद्भाव बैठकों का आयोजन होगा। संघ के अनुसार देश के 924 जिलों में प्रमुख नागरिक गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। समूह, व्यवसाय, वर्ग के अनुसार गोष्ठियों में भारत के विचार, भारत के गौरव, भारत के स्व आदि विषयों पर चर्चा होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery