Thursday, April, 02,2026

किलेबंद सुरक्षा में होगी SI भर्ती परीक्षा, QR कोड एडमिट कार्ड

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की 2025 की एसआई भर्ती परीक्षा में प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। 2021 में हुए पेपर लीक कांड ने लाखों अभ्यर्थियों के सपनों को झटका दिया था। इसी अनुभव से सबक लेते हुए इस बार परीक्षा केंद्रों को 'अभेद्य किला' बनाने की तैयारी की गई है।

परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर वीडियोग्राफी, वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में फ्लाइंग स्क्वॉड तथा संभागीय आयुक्त, कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों की सीधी जिम्मेदारी तय की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। एसआई-2025 परीक्षा के लिए प्रशासन ने हर खामी को दूर करने और परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष बनाने की तैयारी कर ली है। 5-6 अप्रैल को लगभग 7.70 लाख अभ्यर्थी 1174 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे। परीक्षा के प्रवेश पत्र गुरुवार को आयोग की वेबसाइट और SSO पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।

पेपर लीक रोकने के लिए एडमिट कार्ड QR कोडयुक्त होंगे। प्रवेश से पहले फोटो पहचान और वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। एंट्री से पहले मल्टी-लेयर चेकिंग सिस्टम लागू रहेगा और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

परीक्षा केंद्रों के आस-पास 100 मीटर तक 'नो-टेक जोन'

परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर तक 'नो-टेक जोन' बनाया गया है। इस दायरे में साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्र बंद रहेंगे। ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच और अन्य उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर रियल-टाइम निगरानी होगी। प्रश्न पत्र की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। पेपर को हाई सिक्योरिटी स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा और परिवहन के दौरान कड़ी पुलिस निगरानी रहेगी। SOG और ATS संदिग्धों की सूची बनाकर उनकी ट्रैकिंग करेंगे। सीएम भजनलाल शर्मा और डीजीपी राजीव शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि संदिग्ध व्यक्तियों की सूची तैयार की जाए, डमी अभ्यर्थियों पर नियंत्रण रखा जाए और हर स्तर पर सतर्कता बरती जाए। अभ्यर्थियों को चेताया गया है कि किसी भी दलाल या रिश्वत मांगने वाले से संपर्क न करें।

सुप्रीम कोर्ट में SI भर्ती परीक्षा पर रोक की मांग

इधर, सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2025 परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर की गई है। सूरजमल मीणा की ओर से दायर याचिका में 5 और 6 अप्रैल को होने वाली परीक्षा पर रोक लगाने की मांग की गई है। एडवोकेट निखलेश रामचंद्रन ने याचिका में बताया कि 2021 की भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों को राहत देने का निर्देश दिया गया था। याचिका में कहा गया है कि राजस्थान हाई कोर्ट ने कैबिनेट सब-कमेटी को आयु सीमा में छूट पर विचार करने के निर्देश दिए थे। अभ्यर्थियों को SI भर्ती-2025 में शामिल करने और आयु सीमा में छूट देने पर विचार करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया जा रहा है और परीक्षा आयोजित की जा रही है। ऐसे में 5-6 अप्रैल को होने वाली भर्ती परीक्षा पर रोक लगाई जाए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery