Thursday, April, 02,2026

मंदिर मार्ग पर फिर दिखा 'मलंग', 20 मिनट तक बैठा रहा

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर एक बार फिर टाइग्रेस सुल्ताना का बेटा 'मलंग' (आरबीटी-2511) श्रद्धालुओं के सामने आ गया। अटल सागर के पास झाड़ियों में बैठा यह बाघ करीब 20 मिनट तक वहीं डटा रहा, जिससे मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की सांसे थम सी गई।

सुबह करीब 7 बजे मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे लोगों को अचानक झाड़ियों में हलचल दिखाई दी। पास जाकर देखा तो बाघ बैठा नजर आया। यह दृश्य देखकर लोग सहम गए, लेकिन सुरक्षित दूरी बनाकर वाहन में बैठे-बैठे ही उसे देखने लगे। कई श्रद्धालुओं ने इस दौरान मोबाइल और कैमरों में बाघ का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। हालांकि इस बार बाघ रास्ते के बीच में नहीं आया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित नहीं हुआ। कुछ देर बाद मलंग आमाघाटी की दिशा में निकल गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ की मॉनिटरिंग शुरू कर दी।

4 दिन पहले भी रोका पर्यटकों का रास्ताः गौरतलब है कि चार दिन पहले भी इसी बाध ने मंदिर के पास पर्यटकों का रास्ता रोक लिया था, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया था। वन विभाग के अनुसार, मलंग बीते 26 दिनों में चार बार पर्यटकों और श्रद्धालुओं के सामने आ चुका है। इतना ही नहीं, एक बार वह गश्त कर रहे वनकर्मियों पर भी झपट चुका है, जिससे उसकी गतिविधियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

वन विभाग की श्रद्धालुओं से अपील टाइगर रिजर्व में बुधवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते पर्यटकों की आवाजाही बंद थी, लेकिन गणेश मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। ऐसे में बाध की मौजूदगी ने कुछ देर के लिए दहशत का माहौल जरूर बना दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल क्षेत्र में सतर्कता बरतें और निर्धारित नियमों का पालन करें।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery