Friday, September, 26,2025

ऑपरेशन सिंदूर ने दुश्मनों को दिखाई हमारी मजबूतीः सिंह

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और भारतीय सैनिकों की सराहना करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह राष्ट्र की ताकत की परीक्षा थी। सिंह ने कहा कि शास्त्री जी के दृढ़ इच्छाशक्ति वाले नेतृत्व के कारण ही भारत 1965 में अनिश्चितता और चुनौतियों का सामना करने में सफल रहा, क्योंकि उन्होंने न केवल निर्णायक राजनीतिक नेतृत्व प्रदान किया, बल्कि पूरे राष्ट्र का मनोबल भी बढ़ाया।

रक्षा मंत्री एक कार्यक्रम में 1965 के युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों और शहीद नायकों के परिजनों के साथ बातचीत कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन सेना की ओर से किया गया था। सिंह ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि भारतीयों ने बार-बार यह साबित किया है कि देश अपना भाग्य स्वयं बनाता है। इसके साथ ही उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को इस दृढ़ संकल्प का एक शानदार उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने हमारे दुश्मनों को दिखा दिया कि हम कितने मजबूत हैं। जिस समन्वय और साहस के साथ हमारी सेनाओं ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, वह इस बात का प्रमाण है कि जीत अब हमारे लिए कोई अपवाद नहीं है, यह हमारी आदत बन गई है। हमें इस आदत को हमेशा बनाए रखना चाहिए हालांकि, रक्षा मंत्री के संबोधन का मुख्य आकर्षण 1965 के युद्ध पर उनका अवलोकन था। सिंह ने कहा कि कोई भी युद्ध केवल युद्ध के मैदान में नहीं लड़ा जाता, युद्ध में विजय पूरे राष्ट्र के सामूहिक संकल्प का परिणाम होती है। सिंक ने कहा, विपरीत परिस्थितियों में भहमने एकता का परिचय दिया औ यद जीता।

परमवीर अब्दुल हमीद का किया स्मरण

रक्षा मंत्री ने परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की अदम्य भावना और वीरता का विशेष उल्लेख किया, जिन्होंने असल उत्तर की लड़ाई के दौरान मशीन गन टैंक की निरंतर गोलाबारी के बीच दुश्मन के कई टैंकों को नष्ट करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। हमारे बहादुर हमीद ने हमें सिखाया कि बहादुरी हथियार के आकार की नहीं, बल्कि दिल के आकार की होती है। उनकी वीरता हमें सिखाती है कि साहस, संयम और देशभक्ति का संयोजन असंभव को भी संभव बना सकता है।

शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने 1965 के युद्ध के शहीद नायकों तथा उन लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि भारत शक्ति परीक्षण में विजयी हो।

पाकिस्तान हमें डरा नहीं सका

सिंह ने कहा, पाकिस्तान ने सोचा था कि वह घुसपैठ, गुरिल्ला रणनीति और अचानक हमलों के माध्यम से हमें डरा सकता है, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि प्रत्येक भारतीय सैनिक इस भावना के साथ मातृभूमि की सेवा करता है कि राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। सिंह ने 1965 के युद्ध के दौरान लड़ी गई विभिन्न लड़ाइयों में भारतीय सैनिकों द्वारा प्रदर्शित 'अद्वितीय वीरता और देशभक्ति पर प्रकाश डाला, जिसमें असल उत्तर की लड़ाई, चाविंडा की लड़ाई और फिलोरा की लड़ाई शामिल थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery