Tuesday, November, 17,2026

अलवर-सीकर में बारिश... प्रदेश में बढ़ा सर्दी का असर

जयपुर: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। अलवर और सीकर में सुबह से रुक-रुककर बारिश हुई, जबकि जयपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं। मौसम में आए इस बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट आई और सर्दी का असर बढ़ गया। सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में सुबह तेज बारिश हुई। करीब पांच मिनट तक हुई बारिश के बाद सुबह 10 बजे तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद 11 बजे मौसम साफ हुआ और धूप निकल आई। सीकर के सांवलोदा पुरोहितान सहित आस-पास के इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई। अलवर में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर चला। जिला अस्पताल के बाहर बारिश के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आई। बारिश और ठंडी हवाओं से सर्दी का असर बढ़ गया। जयपुर में भी सुबह से बादल छाए रहे और हवा में ठंडक महसूस हुई।

जयपुर के वैशाली नगर में 7 मिमी बारिश

प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पिछले 24 घंटे के मुकाबले 3.2 डिग्री कम रहा। जयपुर के वैशाली नगर स्थित स्वचालित मौसम केंद्र पर 7 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं बीकानेर में 6 मिमी बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट आई और तापमान 27.2 डिग्री दर्ज हुआ। जैसलमेर में 7 मिमी बारिश के बाद अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री गिरकर 30.5 डिग्री पर पहुंच गया।

चूरू में 1.3 मिमी बारिश दर्ज हुई और अधिकतम तापमान में 3.9 डिग्री की गिरावट आई। अन्य शहरों में अजमेर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33.1 और 16.2 डिग्री, अलवर में 28.6 और 16.4, बाड़मेर में 34 और 22.9, भीलवाडा में 33 और 14.2, चित्तौड़गढ़ में 36.2 और 16.6, उदयपुर में 32 और 14.2, जोधपुर में 32.3 और 19.6, कोटा में 31.3 और 18.4, सीकर में 28.2 और 16.4 तथा श्रीगंगानगर में 29 और 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 16 नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है। इससे सर्दी का असर और तेज होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery