Tuesday, August, 26,2025

श्रद्धा और उत्साह के साथ आज मनाएंगे रोट तीज

जयपुर: दिगंबर जैन धर्मावलंबी मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ रोट तीज पर्व मनाएंगे। इस अवसर पर जैन मंदिरों में तीन चौबीसी पूजा विधान का आयोजन होगा, वहीं घर-घर में रोट, खीर, तुरई का रायता बनाकर घी और बूरा के साथ वितरित किया जाएगा। राजस्थान जैन सभा, जयपुर के उपाध्यक्ष विनोद जैन 'कोटखावदा' के अनुसार, रोट तीज का जैन धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन महिलाएं उपवास रखती हैं और 72 कोठे का मंडल बनाकर चौबीस तीर्थंकरों की पूजा करती हैं, जिससे लक्ष्मी स्थायी रहती है। इसके साथ ही 8 सितम्बर तक षोडशकारण और मेघमाला व्रत भी चलेंगे। 28 अगस्त से दशलक्षण महापर्व आरंभ होगा, जो 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ संपन्न होगा। इन दस दिनों में उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम सत्य जैसे धर्म के दस लक्षणों का पालन कर मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा, प्रवचन, सामूहिक पूजा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 2 सितंबर को सुगंध दशमी और 8 सितंबर को पड़वा ढोक क्षमा वाणी पर्व मनाया जाएगा। इसमें श्रद्धालु क्षमा याचना करते हैं।

प्रदेश में 2 दिन नॉनवेज और अंडे की बिक्री पर रोक

राज्य सरकार ने पर्युषण पर्व (28 अगस्त) और अनंत चतुर्दशी (6 सितंबर) पर राज्यभर में नॉनवेज और अंडे की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा पहली बार अंडे बेचने पर भी रोक लगाई गई है। अब तक इन पर्वो पर केवल बूचड़खाने और मांस की दुकानों को बंद रखा जाता था। धार्मिक संगठनों की मांग पर यह निर्णय लिया गया है। जयपुर में एक हजार से अधिक अंडा बेचने वाली दुकानें और ठेले हैं, जिन्हें भी इस आदेश के तहत बंद रहना होगा। जैन जागरूक मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र बज, महामंत्री महेंद्र बोहरा व संयोजक अजय धांधिया ने नॉनवेज की बिक्री प्रदेशभर में प्रतिबंधित करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का समग्र जैन समाज की तरफ से आभार व्यक्त किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery