Tuesday, August, 26,2025

अच्छे कार्यों की सराहना से मिलती है समाजसेवा की प्रेरणा

श्रीगंगानगर: फर्स्ट इंडिया न्यूज की ओर से सोमवार को श्रीगंगानगर में श्रीगंगानगर रत्न सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज, पुलिस प्रशासन और खेल जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रत्नों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाजहित में परमार्थ करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जाए। अच्छे कार्यों को सराहना से समाजसेवा की प्रेरणा मिलती है। काम कभी छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि नीयत और समर्पण ही सबसे महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर समाजसेवा, प्रशासन और खेल जगत से जुड़े कई रत्नों को सम्मानित किया गया। पूरे समारोह के दौरान सामाजिक समर्पण और प्रेरणा का संदेश वातावरण में गूंजता रहा। फर्स्ट इंडिया न्यूज को लेकर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी निष्पक्षता, गहराई और सामाजिक
सरोकारों के प्रत्ति प्रतिबद्धता की सराहना की है। इस मौके पर माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रह्लाद राय टाक ने कहा कि सोशल मीडिया के जमाने में फर्स्ट इंडिया पर खबर आने का मतलब सच की मुहर है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद ने कहा कि फर्स्ट इंडिया न्यूज पीएम मोदी और सीएम के विजन को आगे बढ़ा रहा है। श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहानी ने कहा कि फर्स्ट इंडिया न्यूज समाज में सकारात्मक संदेश दे रहा है। करणपुर विधायक रूपिंद्र कुलर ने कहा कि फर्स्ट इंडिया न्यूज आज गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंच गया है। सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गैदर ने कहा कि बिना पैसे की राजनीति करने वालों की आवाज फर्स्ट इंडिया उठाता है। श्रीगंगानगर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि फस्र्ट इंडिया कई बार ऐसे मुद्दे सामने लाता है, जिन्हें प्रशासन व्यस्तता में मिस कर देता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery