Tuesday, August, 26,2025

भारतीय सेना ने आतंकियों को धर्म नहीं, कर्म देखकर माराः राजनाथ

जोधपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों को धर्म पूछकर मारा था, लेकिन हमारी सेना ने आतंकियों को धर्म नहीं, कर्म देखकर मारा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना अब केवल जवाब नहीं देती, बल्कि दुश्मन को उसकी जमीन पर घुसकर सबक सिखाने की क्षमता रखती है। सोमवार को रक्षा मंत्री ने लालसागर स्थित आर. के. दम्मानी राष्ट्रीय पुनरुत्थान एवं शिक्षा केंद्र में आदर्श डिफेंस एवं स्पोर्ट्स एकेडमी का लोकार्पण किया।

इस मौके रक्षा मंत्री ने कहा कि राजस्थान की मिट्टी में शौर्य रचा-बसा है, जो कहीं और देखने को नहीं मिलता। यहां के वीर सपूत हमारी प्रेरणा हैं, जिन्होंने भारत माता का मान बढ़ाया है। राणा की शक्ति, मीरा की भक्ति, पन्नाधाय की त्याग भावना और भामाशाह की संपत्ति राजस्थान की पहचान है। राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा और शिक्षा का संगम अनूठा होता है। जब इसमें खेल का भी समावेश होता है तो यह और विशेष बन जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि एकेडमी से निकलने वाले बच्चे न केवल राजस्थान, बल्कि देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान से सेना में बड़ी संख्या में जवान जाते हैं, लेकिन अधिकारी बहुत कम बनते हैं। विद्या भारती का यह प्रकल्प इस कमी को पूरा करेगा और यहां से नेतृत्व देने वाले अफसर भी निकलेंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत की पहचान हमेशा 'वसुधैव कुटुंबकम' यानी पूरी दुनिया को एक परिवार मानने वाली रही है, लेकिन आतंकवादी जब लोगों को धर्म पूछकर मारते हैं तो भारत मजबूर होकर सख्त कदम उठाता है। यही वजह है कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ बदला नहीं था, बल्कि यह आतंक के खिलाफ एक निर्णायक अभियान था। राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों ने सशस्त्र बलों को पूर्ण समर्थन दिया, जो इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल सरकार या सेना की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

रक्षा मंत्री ने किया वीरांगनाओं का सम्मान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मारवाड़ राजपूत सभा के समारोह में वीरांगनाओं का सम्मान किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कोई देश कितना भी ताकतवर हो, वो कुछ भी कर ले, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न झुकते हैं और न टूटते हैं। मारवाड़ सभा भवन में आयोजित समारोह में राजनाथ सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर वीरांगनाओं का सम्मान किया। अपने उद्बोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि युद्ध में भी नैतिकता का पालन किया जाना चाहिए, यह भारत की परंपरा है। आधुनिक युग में भी नैतिकता का पालन भारत और हमारी सेना करती है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत पहले वाला भारत नहीं रहा। भारत को यदि कोई छेड़ेगा तो भारत किसी को छोड़ेगा नहीं। पहले जब भारत बोलता था, दुनिया में जिस गंभीरता के साथ भारत को लिया जाना चाहिए था, वो नहीं लिया जाता था, लेकिन आज यदि भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कुछ बोलता है तो दुनिया भारत को कान खोलकर सुनती है। मारवाड़ का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि में देश की सीमाओं पर जाता हूं तो वहां मारवाड़ के सैनिक मिलते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery